गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

GhazipurNews :  गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में धावा बोलकर मालिक और उनके चालक को पीट-पीटकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम ने रविवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।
मूल रूप से गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के महिपत सिंह पुरवा व हाल पता गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित कैलास कुंज में रहने वाले श्याम जी सिंह पुत्र राजेश सिंह का इंदिरा नगर में रेस्टोरेंट है।

उन्होंने दो अक्टूबर 2026 को गाजीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके रेस्टोरेंट में धावा बोलकर बदमाशों ने लूटपाट करने लगे और विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर घायल करने के बाद दो मोबाइल फोन, स्कार्पियो वाहन की चाबी व 17 हजार रुपए की नकदी लूट ले गए। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही थी कि रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे में नामजद आरोपी बंधा रोड स्थित कल्याण अपार्टमेंट के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक नवनीत कुमार, उपनिरीक्षक सूरज कांत पांडेय, कांस्टेबल अंकित मिश्रा व कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों आरोपितों को धरदबोचा।

उपनिरीक्षक नवनीत कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम इटौंजा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव व हाल पता इंदिरा नगर निवासी 21 वर्षीय शादाब गाजी पुत्र स्व मोहम्मद इस्लाम व बाराबंकी जिले के कुर्सी रोड स्थित नयापुरवा गांव व हाल पता गुडंबा क्षेत्र के राजीव नगर कालोनी निवासी 23 वर्षीय फहीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

 

 

 

Spread the love

One thought on “गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने […]

Spread the love
Read More
Crime News

काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत

कार के उड़े परखच्चे, उपनिरीक्षक सहित दो जख्मी चकौली अंडरपास के पास हुई दुर्घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow Accident News : काकोरी क्षेत्र के चकौली-बेहटा अंडरपास के करीब रविवार को भीषण हादसे में दरोगा सोनू निगम की 48 वर्षीय मां सावित्री देवी व उनके 55 वर्षीय ताऊ शेर सिंह दर्दनाक मौत हो गई, […]

Spread the love
Read More