काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत

कार के उड़े परखच्चे, उपनिरीक्षक सहित दो जख्मी

चकौली अंडरपास के पास हुई दुर्घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow Accident News : काकोरी क्षेत्र के चकौली-बेहटा अंडरपास के करीब रविवार को भीषण हादसे में दरोगा सोनू निगम की 48 वर्षीय मां सावित्री देवी व उनके 55 वर्षीय ताऊ शेर सिंह दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उपनिरीक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी और शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के नाहटौर थाने में तैनात 28 वर्षीय उपनिरीक्षक सोनू निगम अपनी मां सावित्री देवी, ताऊ शेर सिंह व 28 वर्षीय संदीप भाटी के साथ अपनी कार नंबर यूपी 20 बी डब्लू 2666 से जनपद बुलन्दशहर से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे कि रविवार सुबह जैसे ही वह काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली बेहटा अंडरपास के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार उपनिरीक्षक सोनू निगम व उनकी मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों दरोगा सोनू निगम की 48 वर्षीय मां सावित्री देवी व उनके 55 वर्षीय ताऊ शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपनिरीक्षक और संदीप भाटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने […]

Spread the love
Read More
Crime News

गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर GhazipurNews :  गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में धावा बोलकर मालिक और उनके चालक को पीट-पीटकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम ने रविवार को दो लुटेरों […]

Spread the love
Read More