
STF को मिली बड़ी सफलता
Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया।
STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों को पकड़ा।पकड़े गये बदमाशों
असद मौहल्ला पिलखनतला निकट चंडीगढ़ पैलेस थाना मंडी सहारनपुर (मूल ग्राम महेश्वरी कलां मिर्जापुर) व इकराम निवासी बडी माहेश्वरी थाना चिलकाना व दानिश पुत्र असलम खान निवासी कस्बा नकुड़ के पास से 1 पम्प एक्शन गन 12 बोर व 2 बन्दूक 12 बोर व 1 बन्दूक 315 बोर व 3 एयर गन और 1 तमंचा 12 बोर तथा 1 तलवार व 425 जिंदा कारतूस 12 बोर व 2 मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की ।
ये भी पढें
दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत
पूछताछ में खुलासा हुआ कि असद का गांव में 200 बीघा जमीन और पुश्तैनी मकान है, जहां डेयरी चलाता है। दानिश उसकी गाड़ी पर ड्राइवरी करता है और 2 साल से साथ में तस्करी में शामिल है। इकराम असद का नौकर और घर में डेयरी का काम देखता है। यह लोग अमृतसर पंजाब के मरहट्टा गन हाउस से 30-40 हजार में बन्दूक खरीद कर यहां 80 हजार से 1 लाख में बेचते थे। इस नेटवर्क से सहारनपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई होती थी।
इससे पहले भी एसटीएफ इसी मामले में अनिल बालियान उर्फ अनिल बजी और गन हाउस मालिक शेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मिर्जापुर पर धारा 3/4/5/25/25(8) आर्म्स एक्ट व 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में हुई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत
मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार
किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’
कलिनिनग्राद पर पुतिन की परमाणु चेतावनी, NATO से बढ़ा तनाव
घी, तेल या मक्खन? पराठे के लिए क्या है हेल्दी विकल्प?
एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक
सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं
PM मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बहादुरी की तारीफ


One thought on “सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे”
Comments are closed.