जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। इसके बाद डांडी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर मंडल में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों, उनके परिवारों एवं सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और स्वच्छता का संकल्प लिया। स्वच्छ रथ एवं प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों को रेलवे परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।

इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। पौधों के संरक्षण और देखभाल के प्रति भी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ पौधरोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

ये भी पढें

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई, बांदा, महोबा, चित्रकूट धाम कर्वी, भिंड एवं मुरैना सहित अन्य स्टेशनों पर रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं अन्य रेलकर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया।

इस दौरान स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल परिसर और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा यात्रियों एवं आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। झांसी मंडल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, उसके लिए 100 घंटे समर्पित करने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा जनभागीदारी के साथ स्वच्छ रेल एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्र, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया,वरिष्ठ DENHM आनंद गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

 

 

Spread the love

One thought on “जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

Lucknow: गांधी जयंती की छुट्टी के दिन बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में आज पुस्तक मेले में सुबह से ही युवाओं का उमड़ना शुरू हो गया था। वंदे मातरम् की थीम को समर्पित मेले में नयी किताबें खूब हैं। प्रभात के स्टाल पर नयी किताबों में कानून व्यवस्था पर चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह की संघर्ष, […]

Spread the love
Read More
1
Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह आयोजित

DGP ने अर्पित की बापू के चित्र पर श्रद्धांजलि Lucknow:  दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 157वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर, लखनऊ विस्तार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा गॉधी […]

Spread the love
Read More