
- विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुरस्कार स्वरूप दिया साइकिल व नकद इनाम
- खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की प्रतिस्पर्धा से आता है निखार- विधायक ऋषि त्रिपाठी
Maharajganj: दो अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नौतनवां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली स्थित परसौनी चौराहे पर एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
ये भी पढें
1200 मीटर की इस प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ में तीन दर्जन से अधिक स्थानीय युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। कड़े मुकाबले के बीच सूरज यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शैलेश यादव (द्वितीय) और राहुल तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सूरज यादव को पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल तथा नकद धनराशि प्रदान की, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
ये भी पढें
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “क्षेत्र के चौमुखी विकास के साथ-साथ युवाओं का खेलकूद में आगे आना बेहद जरूरी है। युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़कर हिस्सा लेकर न केवल अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाना चाहिए, बल्कि अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन करना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जी ने अपना बहुमूल्य समय देकर ग्रामीण युवाओं का मान और उत्साह बढ़ाया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति के रिंकू पांडे, प्रवेश शाह, संत राज यादव, सलाहुद्दीन और सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार
सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं
एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

