नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट

खून से लथपथ शव फ्लैट में पड़ा मिलने से फैली सनसनी

वारदात को अंजाम देने के बाद शव के पास खड़ा रहा कलयुगी बेटा, पुलिस हिरासत में आरोपी

राजेन्द्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग बेटे अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मासूमियत चेहरे वाला बेटा शव के पास खड़ा होकर अफसोस जता रहा था, लेकिन इससे पहले वह नौ महीने कोख में रखने वाली मां हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो देखा कि नाबालिग बेटा शव के पास मौजूद है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट के कमरा नंबर 202 में रहने वाली 42 वर्षीय गीता भागचंदानी पति राकेश व नाबालिग बेटे के साथ रहतीं थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात गीता भागचंदानी ने किसी बात पर अपने नाबालिग बेटे को डांट दिया था। इसी को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कलयुगी बेटे ने किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि खूनी खेल खेलने वाला कलयुगी बेटा शव के पास खड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू, चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी रणनीति

 

 

3 thoughts on “नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट”

Comments are closed.

Jhalawar
Crime News

झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला

Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसा की एक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में परिवार के सदस्यों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कटारनुमा चाकू से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

महानगर में किडनैपर्स गैंग का खुलासा, सिक्योरिटी संचालक सहित चार गिरफ्तार

गीता कुंज अपार्टमेंट ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्डों का किया था अपहरण ए अहमद सौदागर Lucknow: महानगर क्षेत्र के गीता कुंज सोसायटी स्थित अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को मारपीट कर कार से अगवा करने वाले चार अपहरणकर्ताओं को इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र की टीम ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच […]

Read More