
जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने पत्रकारों के साथ संवाद किया।
कोतवाली परिसर में आयोजित इस परिचय बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात और अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस का रुख साफ किया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने सोनौली कस्बे में मालवाहक ट्रकों के कारण लगने वाले भीषण जाम, अवैध खनन, तस्करी और ट्रकों को लाइन तोड़कर बाहर निकालने का (कटिंग) जैसे प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने तीखे तेवर में कहा, “सोनौली की प्रमुख समस्या ट्रकों की कटिंग का अवैध खेल और यातायात का जाम है। इन दोनों गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यदि कहीं भी अवैध कार्य, तस्करी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
आम जनमानस के बीच पुलिस की सुलभता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए पुलिस चौबीसों घंटे तत्पर है। कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर किसी भी समय उनसे मिल सकता है या फोन पर सीधे संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले का सहयोग सराहनीय रहेगा और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दशहरा और दीपावली जैसे आगामी महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
उन्होंने अपील की कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मीडिया और आम जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है। सीमा पर अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और पुलिस बल हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश
मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका
झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि
एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी
सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव
कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन
मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका
फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें
वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए
अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन
दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH


One thought on “एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष”
Comments are closed.