
नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सोगरवाल ने सोहगीबरवा क्षेत्र की तीनों ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बाढ़ का पानी कम होते ही एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का बड़े पैमाने पर छिड़काव कराने को कहा। जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करने के साथ गांवों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया।
ये भी पढें
बाढ़ के बाद बीमारियों के खतरे को देखते हुए DM ने CMO को सोहगीबरवा में मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए। आवश्यक दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए।
इतना ही नही DM ने तीनों ग्राम पंचायतों में व्यापक सर्वे कराने को कहा है। सर्वे में पात्र परिवारों को चिह्नित कर प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
जिम्मेदारों को कम्युनिटी किचन लगातार संचालित करने और प्रभावित लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विधायक प्रेम सागर पटेल ने प्रभावित ग्रामीणों को राशन किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 4000 लोगों को राशन किट व जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
जबकि DM ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पानी लगातार कम हो रहा है और प्रशासन की टीम क्षेत्र में लगातार कैंप कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक सप्ताह के भीतर जनजीवन सामान्य स्थिति में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान CMO डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, SDM निचलौल अवनीश त्रिपाठी, बीडीओ निचलौल संतोष कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी
पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई
बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम
नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न
मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस


One thought on “बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी”
Comments are closed.