जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

अभी तय नहीं किया बेटे का नाम

जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने बेटे के जन्म की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभी तक बच्चे का नाम तय नहीं किया गया है। सिंगर ने कहा, “अभी तक हमने बच्चे का नाम तय नहीं किया है। फिलहाल हम उसके साथ परिवार में खूबसूरत पलों को जी रहे हैं।”

जुबिन की इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर से उनके बेटे की पहली झलक दिखाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, जुबिन की निजी जिंदगी को देखते हुए उनके जल्द ही बच्चे की तस्वीर शेयर करने की संभावना कम ही नजर आती है।

निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं जुबिन

जुबिन नौटियाल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन यहां भी ज्यादातर अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और गानों से जुड़ी जानकारी ही साझा करते हैं।

ये भी पढें

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

अपनी शादी को लेकर भी जुबिन ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी थी। अप्रैल 2026 में उन्होंने उत्तराखंड के कसौली में ऋचा चंदेल के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को इसकी जानकारी मिली।

देहरादून की रहने वाली हैं ऋचा चंदेल

जुबिन नौटियाल की पत्नी ऋचा चंदेल के बारे में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वह उनके होमटाउन देहरादून की रहने वाली हैं। दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी की थी और समारोह में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब शादी के कुछ महीनों बाद जुबिन और ऋचा के घर बेटे के जन्म से परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

क्या बेटे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करेंगे जुबिन?

जुबिन नौटियाल के इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने म्यूजिक और वर्क फ्रंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं। हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या जुबिन अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे या फिर उसे भी अपनी निजी जिंदगी की तरह लाइमलाइट से दूर रखेंगे।

इन हिट गानों से बनाई खास पहचान

जुबिन नौटियाल ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘रातां लंबियां’, ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’ और ‘लो सफर शुरू हो गया’ जैसे उनके गाने काफी लोकप्रिय रहे हैं। फिलहाल जुबिन अपने करियर के साथ-साथ पिता बनने के नए सफर को एंजॉय कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके घर आए इस नन्हे मेहमान ने परिवार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

 

 

Spread the love

2 thoughts on “जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म”

Comments are closed.

Kanpur
Entertainment

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Entertainment

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

New Delhi:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्ण वागले के साथ मुलाकात की है। सीतारमण दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सालाना बैठक के सिलसिले में वहां गयी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस बैठक के दौरान सीतारमण ने रविवार को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More