नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम

15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र

राकेश तिवारी

Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले तत्कालीन सचिव हरिश्चंद्र को उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 साल बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया। नियुक्ति विभाग के अनुसार चंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई वर्ष 2013 से चल रही थी। हरीश चंद्र वर्तमान में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में खाद्य एवं रसद विभाग के स्थानिक प्रतिनिधि के पद पर तैनात थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र (1997 बैच) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। नोएडा विकास प्राधिकरण में उनके कार्यकाल के दौरान हुए करोड़ों रुपये के लीजबैक घोटाले में संलिप्तता के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में करीब 3,800 से 4,000 करोड़ रुपये की बाजार कीमत वाली जमीन के नियम विरुद्ध आवंटन का मामला सामने आया था।

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक IAS एम. देवराज ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। वह उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम PCS अधिकारियों में शामिल थे। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में दूसरे नंबर पर तैनात प्रभुनाथ के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है।

3.81 लाख वर्ग मीटर जमीन का हुआ था लीजबैक
मामला वर्ष 2011 का है, जब हरीश चंद्र नोएडा प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने ग्राम शहदरा के सेक्टर-140ए, 141, 142 और 143 में आने वाली करीब 3,81,527 वर्ग मीटर अर्जित भूमि को निर्धारित नियमों के विपरीत बाहरी लोगों और निजी कंपनियों के नाम लीजबैक कर दिया था। नियमों के मुताबिक लीजबैक की सुविधा केवल संबंधित गांव के पात्र किसानों के लिए थी। इसके तहत प्रति परिवार अधिकतम 450 वर्ग मीटर जमीन देने का प्रावधान था। हालांकि, विभागीय जांच में सामने आया कि इन नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कंपनियों को 15,000 वर्ग मीटर से अधिक के भूखंड आवंटित किए गए। इन भूखंडों की बाजार कीमत करीब 3,800 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

साल 2013 से चल रही थी अनुशासनिक कार्रवाई

इस मामले में वर्ष 2013 से ही हरीश चंद्र के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जा रही थी। मामले की जांच नोएडा प्राधिकरण की तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) IAS रितु माहेश्वरी ने की थी। जांच में नियमों के उल्लंघन और जमीन आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े तथ्य सामने आए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने उनकी बर्खास्तगी का फैसला लिया। इसे भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

IAS में पदोन्नति पर भी लगा था ब्रेक
लीजबैक घोटाले की जांच का असर हरीश चंद्र के करियर पर भी पड़ा। इसी मामले में चल रही विभागीय कार्रवाई के कारण उनकी IAS संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब सरकार के बर्खास्तगी के फैसले के बाद उनका प्रशासनिक करियर समाप्त हो गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

बाजारखाला: एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा मिला

यूपी में तीन IPS अफसरों के ट्रांसफर

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

संतान न होने पर श्राद्ध कौन करता है? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम

कमजोर मानसून से मराठवाड़ा में सूखे का संकट, 74 तालुके सूखाग्रस्त घोषित

Spread the love

2 thoughts on “नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More