रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति और जलस्तर का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घाट के आसपास लगातार गश्त करने के साथ ही 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।

ये भी पढें

APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलस्तर में बढ़ोतरी या किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई

वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन को याद किया 29 लोगों को ‘नखत सम्मान’ से सम्मानित किया गया   विजय श्रीवास्तव Lucknow: रविवार को रायबरेली रोड लखनऊ के सैनिक बिहार के APS एकाडमी मे ‘आन्दोलनकारी काव्य मंच अखिल भारत द्वारा शहीदे आजम भगतसिंह की जन्म जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया […]

Spread the love
Read More