
चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, चारों आरोपित पुलिस हिरासत में
सभा खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी में संपति या फिर कोई और वजह को लेकर खूनी संघर्ष का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के कुछ घंटों बाद ही पीजीआई थाना क्षेत्र के सभा खेड़ा गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक और दुस्साहसिक घटना हुई। यहां मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के 26 वर्षीय प्रवीण पुत्र रमाशंकर उर्फ राममिलन को उसी के घर की दहलीज पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुरआती जांच में पड़ोसी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढें
पीजीआई थाना क्षेत्र के सभा खेड़ा गांव निवासी रमाशंकर उर्फ राममिलन अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रमाशंकर का उनके पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। विरोधी पक्ष के लोगो ने रमाशंकर के 26 वर्षीय बेटे प्रवीण के ऊपर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि रमाशंकर की उनके पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है और इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले घरवालों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश
टेलीकॉम से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी कंपनी बन रहा जियो
Form 6 में बदलाव को लेकर विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार


One thought on “मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप”
Comments are closed.