
ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं।
अय्यर ने मंगलवार को जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20 मुकाबले में 16 रन बनाए थे। बारिश से प्रभावित इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह भारत और जापान के बीच खेला गया पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला था।
ईशान किशन अभी भी नंबर-1, लेकिन रेटिंग अंक घटे
T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन 904 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, उन्हें नौ रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। जापान के खिलाफ मुकाबले में ईशान सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, अभिषेक शर्मा 893 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। जापान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक गोल्डन डक का शिकार हुए थे।
हैरी ब्रूक की टॉप-5 में एंट्री
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को T20 और वनडे दोनों की बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ हालिया तीन मैचों की T20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की। ब्रूक ने इस सीरीज में 237 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
इस शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला। ब्रूक पांच पायदान ऊपर चढ़कर T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 793 रेटिंग अंक हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर भी दो स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
जेमी ओवरटन ने लगाई 47 स्थान की छलांग
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने T20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ओवरटन 47 स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढें
उन्हें 674 रेटिंग अंक मिले हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। वनडे में इंग्लैंड के विल जैक्स को भी फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लेने के बाद वह 35 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जैक्स ने इस मुकाबले में 46 रन की अहम पारी भी खेली थी।
वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भी वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के डुनिथ वेल्लालेज ने भी ऑलराउंडर रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाई है। 45 रन बनाने और एक विकेट लेने के बाद वह 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
सिकंदर रजा ने अजमतुल्लाह उमरजई से कम किया अंतर
जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ 183 रन भी बनाए।
रजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में उनके 276 अंक हैं। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 337 अंकों के साथ अभी भी नंबर-1 पर हैं।
जोश इंग्लिस को भी मिला फायदा
ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 11 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। सीरीज के आखिरी वनडे में शानदार शतक लगाने के बाद वह 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह वनडे क्रिकेट में इंग्लिस का दूसरा शतक था।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नेथन एलिस ने वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नौ विकेट हासिल किए। उन्हें इसका फायदा रैंकिंग में मिला और वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एलिस ने सीरीज के पहले वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में
AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत
विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन
आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत


One thought on “T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान”
Comments are closed.