श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में जीता पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Shreyas Iyer: भारत ने मंगलवार को जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबले में रोमांचक अंदाज में दो रन से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच महज पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच यह पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। सानो ग्राउंड की पिच पर जापानी स्पिनरों को अच्छा टर्न और गेंद की रफ्तार में बदलाव मिल रहा था, जिसके कारण भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हुई।

अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर आउट हो गए। संजू सैमसन ने नौ और ईशान किशन ने तीन रन बनाए। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए और भारत को 32 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा मुकाबला

भारत से मिले 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी शानदार जज्बा दिखाया। एक समय ऐसा लगा कि वह भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देकर मुकाबला अपने नाम कर सकती है। जापान ने पांच ओवर में तीन विकेट गंवाकर 30 रन बनाए और महज दो रन से जीत से दूर रह गई। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी पलों में दबाव बनाए रखा और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने पहली बार जीता अवॉर्ड

इस मुकाबले में 16 रन की अहम पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय T20 कप्तान के रूप में यह उनका पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है। श्रेयस अय्यर को जून 2026 में सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय T20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

ये भी पढें

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

कप्तान के रूप में अपने शुरुआती दौर में ही उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल कर ली है। T20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

उन्होंने कप्तान रहते हुए सात बार यह पुरस्कार जीता। सूर्यकुमार यादव ने चार और विराट कोहली ने तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने भी भारतीय T20 कप्तान रहते हुए एक-एक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

श्रेयस ने बताया- बल्लेबाजी करना क्यों था मुश्किल

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने पिच और अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा कि गेंद अच्छी गति के साथ टर्न हो रही थी और बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि टीम ने देखा कि नियमित रूप से तेजी से रन बनाने वाले ओपनर्स भी जापानी स्पिनरों की गेंदों की गति को सही तरीके से नहीं समझ पा रहे थे।

श्रेयस के मुताबिक, जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो उनका लक्ष्य बड़े शॉट खेलने के बजाय सिंगल और डबल लेकर स्ट्राइक रोटेट करना था। हालांकि, पांच ओवर के छोटे मुकाबले में ऐसा करना भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि जब गेंद टर्न होकर थोड़ी रुककर आ रही हो तो सिंगल और डबल लेना ही बेहतर विकल्प होता है।

जापान की टीम की जमकर तारीफ

भारतीय कप्तान ने जापानी टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जापान ने जिस तरह का एटीट्यूड और अप्रोच दिखाया, वह शानदार था। भारत भले ही यह ऐतिहासिक मुकाबला दो रन से जीतने में सफल रहा, लेकिन जापान ने आखिरी गेंद तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। वहीं, श्रेयस अय्यर की 16 रन की पारी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया और भारतीय T20 कप्तान के तौर पर उनके नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

 

 

 

Spread the love

Sports

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने […]

Spread the love
Read More
Sports

श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

Asian Games: महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंकाई टीम को महज 69 रनों पर […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत-जापान T20: अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच खेला जा रहा मुकाबला भारतीय टीम के लिए खास है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की नजरें जापान के खिलाफ बड़े स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करने पर हैं। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी […]

Spread the love
Read More