
नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। कस्टम अधिकारियों को ट्रक के बारे में विशेष जानकारी मिली थी।
इसके बाद देर रात टीम ने ट्रक को रोककर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में PPE प्लास्टिक स्क्रैप मिला। कस्टम अधीक्षक श्रवण जायसवाल के अनुसार, जब्त किए गए प्लास्टिक स्क्रैप की कीमत 1,17,150 रुपये आंकी गई है। वहीं, ट्रक की कीमत करीब 5,50,000 रुपये बताई गई।
ये भी पढें
विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन
इस तरह कस्टम विभाग के अनुसार जब्त किए गए माल और वाहन की कुल कीमत 6,67,150 रुपये है। कार्रवाई के दौरान कस्टम अधिकारियों ने ट्रक चालक अजीत सिंह और माल के मालिक महेश शर्मा से पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
कस्टम विभाग के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्लास्टिक स्क्रैप को नेपाल से अवैध तरीके से भारत लाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में माल के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है। कस्टम विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि प्लास्टिक स्क्रैप कहां से और किस रास्ते से लाया गया था और इसे भारत लाने में कौन-कौन लोग शामिल थे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत
एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज
मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे
अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए
गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

