‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

Bigg Boss 20 : एंडेमोल शाइन इंडिया के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम किया है। छह  सितंबर को प्रीमियर हुए इस सीजन ने अपने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली। शो को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ-साथ कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जा रहा है। इस सीजन में एक बार फिर सलमान खान होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

एक हफ्ते में दो करोड़ से ज्यादा यूनिक व्यूज़

शो की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू के मुताबिक, 20 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में ‘बिग बॉस हिंदी S20’ ने एक ही सप्ताह में दो करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया। ऑरमैक्स मीडिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘बिग बॉस हिंदी S20’ साल 2026 में एक सप्ताह के दौरान दो करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली गैर-क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गई है। जियोहॉटस्टार के आंकड़ों के अनुसार, यहां ‘व्यूज़’ से आशय भारत में उन यूनिक दर्शकों से है, जिन्होंने शुरुआती सप्ताह में सीरीज को 30 मिनट से ज्यादा समय तक देखा। ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू सोमवार से रविवार के साप्ताहिक चक्र के आधार पर आंकड़े जारी करता है।

ड्रामा, टकराव और रणनीति ने बढ़ाया रोमांच

‘बिग बॉस 20’ के घर में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से ही रिश्तों, रणनीतियों और टकराव का दौर देखने को मिल रहा है। टेलीविजन और फिल्म जगत के कलाकारों के साथ-साथ डिजिटल क्रिएटर्स की मौजूदगी ने भी शो को अलग रंग दिया है। घर के अंदर कप्तानी की जंग, राशन को लेकर विवाद और बदलते रिश्तों ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। काजी, माही, अमरपाली और युंग समेत कई कंटेस्टेंट्स के बीच हुए मतभेद लगातार चर्चा में रहे हैं।

सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर भी नजर

शो के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स भी दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और घर में चल रहे विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। वहीं, टास्क और लगातार बदलते ट्विस्ट ने शो के डिजिटल एंगेजमेंट को और बढ़ाया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहा बिग बॉस का दबदबा

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ की यह उपलब्धि बताती है कि रियलिटी एंटरटेनमेंट की डिजिटल ऑडियंस लगातार बढ़ रही है। क्रिकेट के अलावा किसी एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी का एक सप्ताह में 2 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार करना डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शो के ड्रामा, रणनीति, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े हुए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें 

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

 

 

 

Spread the love

Entertainment

कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू

Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा। उनकी गोद ली हुई बेटी सेहरा शाह ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद अब जिंदगी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 22 साल की सेहरा अब कमर्शियल पायलट बनने की राह पर […]

Spread the love
Read More
Kerala
Entertainment

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

Kerala: मलयालम सिनेमा और रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ कलाकार श्रीधरन के निधन की खबर से कला जगत में शोक का माहौल है। लंबे समय तक थिएटर और फिल्मों में सक्रिय रहे श्रीधरन ने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। मंच से शुरू हुआ उनका सफर फिल्मों तक पहुंचा, जहां उन्होंने कई […]

Spread the love
Read More
Entertainment

नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान

National Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के केवडिया में हुआ। इस खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सिनेमा के कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया। इस साल कार्तिक आर्यन और दिग्गज अभिनेता ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। जबकि यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का […]

Spread the love
Read More