प्रयागराज में सपा नेता हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की सुपारी देने वाला प्रधानपति गिरफ्तार

Prayagraj

Prayagraj: हंडिया बाजार में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और पुरानी रंजिश के चलते रची गई थी। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि मुगरांव गांव के प्रधानपति विनोद यादव ने पवन यादव की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।

DCP गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, पंचायत चुनाव के समय से ही विनोद यादव और पवन यादव के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद यादव ने अपनी ग्राम प्रधान पत्नी को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में ECCE एजुकेटर के पद पर संविदा पर नियुक्त कराया था। पवन यादव ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर नियुक्ति समाप्त कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरी हो गई थी।

ये भी पढें

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश करीब डेढ़ महीने पहले रची गई थी। आरोप है कि विनोद यादव ने हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला को हत्या के बदले पांच लाख रुपये देने का वादा किया। हथियार और कारतूस की व्यवस्था के लिए उसे 25 हजार रुपये भी दिए गए। इसके बाद लल्ला ने बृजेश यादव और निहाल अहमद को अपने साथ शामिल किया।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला वर्ष 2022 के शशांक हत्याकांड में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि उसे शक था कि पवन यादव ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते वह हत्या की साजिश में शामिल हो गया।

ये भी पढें

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई दिनों तक पवन यादव की रेकी की। मंगलवार शाम लल्ला, बृजेश और निहाल ने हंडिया में पवन यादव को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार को विनोद यादव और बृजेश यादव को सरायकस्तूरी बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस के अनुसार, जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला और निहाल अहमद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैर में गोली लगने की बात पुलिस ने कही है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढें

‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर OUT, स्वरा-प्रियंका समेत चार कंटेस्टेंट्स की एंट्री

शव रखकर हाईवे पर चक्काजाम

पवन यादव की हत्या के बाद बुधवार को परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे शव मुगरांव गांव पहुंचा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शव लेकर हंडिया ओवरब्रिज के पास हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। इससे प्रयागराज-वाराणसी और वाराणसी-कानपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, बेटे को सरकारी नौकरी, दो बीघा जमीन और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। कुछ लोगों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग उठाई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर OUT, स्वरा-प्रियंका समेत चार कंटेस्टेंट्स की एंट्री

BBD में पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक को लगी गोली; दूसरा बाल-बाल बचा

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना

 

 

Spread the love

2 thoughts on “प्रयागराज में सपा नेता हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की सुपारी देने वाला प्रधानपति गिरफ्तार

Comments are closed.

Uncategorized

चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी

22 दिन पहले हटाए गए संयुक्त प्रबंध निदेशक की चीनी मिल संघ में हुई वापसी नियुक्ति विभाग ने हटाया, चीनी अनुभाग-2 के उप सचिव ने ने किया वापसी का आदेश मुख्यमंत्री की पारदर्शी व्यवस्थाओं पर पानी फेर रहे आला अफसर Lucknow : अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा…यह कहावत चीनी एवं […]

Spread the love
Read More
Pakistan Inflation
International Uncategorized

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

Pakistan Inflation: पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में आम जरूरत की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईंधन से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तक के महंगे होने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More