PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी PM मोदी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

राजनीति और खेल जगत के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार, चिरंजीवी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनौत, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी, कमल हासन और रणदीप हुड्डा समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए।

अक्षय कुमार ने सेवा संकल्पके साथ दी बधाई

अक्षय कुमार ने PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से इस दिन को सेवा के संकल्प के साथ मनाने की अपील की। अभिनेता ने अपने पोस्ट में जरूरतमंद की मदद करने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की बात कही। अक्षय ने PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए देश को लगातार प्रेरित करते रहने की कामना भी की।

चिरंजीवी ने अनुशासन और समर्पण का किया जिक्र

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने PM मोदी की यात्रा को दृढ़ संकल्प, अनुशासन और देशसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से जोड़ते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले वर्षों के लिए शक्ति की कामना की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिन पहले ही कर दिया विश

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को जन्मदिन से एक दिन पहले ही शुभकामनाएं दे दी थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने पहले ही बधाई देने का फैसला इसलिए किया, ताकि जन्मदिन के दिन आने वाली ढेरों शुभकामनाओं के बीच उनका संदेश कहीं खो न जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी के लिए अच्छी सेहत, खुशी, शांति और लंबी उम्र की कामना की।

कंगना रनौत ने संस्कृत श्लोक के साथ दी शुभकामनाएं

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने संस्कृत श्लोक के साथ अपने संदेश की शुरुआत की और PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। कंगना ने देशसेवा के लिए उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना भी की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने की अपील की।

अनुपम खेर ने याद की PM मोदी से पहली मुलाकात

अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने PM मोदी से हुई पहली मुलाकात को याद किया और उस मुलाकात को अपने लिए प्रेरणादायक बताया। अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समर्पण का जिक्र करते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया विश

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

जैकी श्रॉफ ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने PM मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के जरिए जैकी श्रॉफ ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

परेश रावल ने की लंबी और स्वस्थ आयु की कामना

अभिनेता परेश रावल ने भी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लंबी और स्वस्थ आयु की प्रार्थना की।

सुनील शेट्टी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में PM मोदी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और शक्ति की कामना करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके संकल्प का जिक्र किया।

कमल हासन ने भी किया बर्थडे विश

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आने वाले वर्ष में PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और देश की सेवा के लिए निरंतर अवसर मिलने की कामना की।

रणदीप हुड्डा ने तस्वीर के साथ दी बधाई

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना की।

इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। किसी ने सेवा का संदेश दिया, तो किसी ने अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

काकोरी में महिला की हत्या से हड़कंप, नहर किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

अधिवक्ताओं को झूठे वादों से भ्रमित कर रही सरकार- विजय सिंह एडवोकेट

 

 

Spread the love

3 thoughts on “PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के सितारों ने की लंबी उम्र की कामना

Comments are closed.

Entertainment

‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर OUT, स्वरा-प्रियंका समेत चार कंटेस्टेंट्स की एंट्री

Rise and Fall 2: टीवी और OTT पर इन दिनों रियलिटी शोज का खूब बोलबाला है। ‘द अलायंस’, ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस 20’ के बीच अब एक और चर्चित रियलिटी शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन की, जिसका प्रीमियर […]

Spread the love
Read More
Entertainment

हक के लिए लड़ती महिला की कहानी ‘हक़’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जल्द

Emraan Hashmi : सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच चर्चा बटोरने के बाद इमरान हाशमी और यामी गौतम धर स्टारर फिल्म ‘हक़’ अब टेलीविज़न पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी यह इमोशनल ड्रामा एक ऐसी महिला की कहानी सामने लाती है, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल […]

Spread the love
Read More
Entertainment

SIIMA में कांतारा ने दिखाया जलवा, होम्बले की फिल्म को मिले नौ अवार्ड

Hombale Films : होम्बले फिल्म्स की बहुचर्चित फिल्म ‘कांतारा’ ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स यानी SIIMA में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ 9 अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की इस उपलब्धि ने एक बार फिर इसकी लोकप्रियता और टीम की मेहनत को बड़े मंच पर पहचान दिलाई है। कांतारा’ ने SIIMA में बेस्ट […]

Spread the love
Read More