कृष्णानगर: मजदूर की गला रेत कर निर्मम हत्या

फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस कर गहनता से छानबीन

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कुछ संगीन घटनाओं के मामले को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि उसे सोमवार सुबह एक और चुनौती मिल गई।

कृष्णानगर में एक युवक (35) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव SS ग्राउंड होटल के पास सड़क किनारे मौरंग पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

शव की पहचान काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्य पुत्र गोविंद प्रसाद मौर्य के रूप में हुई। वह एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढें

भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP

काकोरी थाना क्षेत्र स्थित गोला कुआं टिकैत गंज निवासी गोविंद प्रसाद मौर्य का बेटा एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह काम करने के लिए निकला था। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे आसपास के लोगों ने कृष्णानगर क्षेत्र के SS ग्राउंड होटल के पास सड़क किनारे मौरंग पर एक युवक का खून से लथपथ पड़ा शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

हत्या किए जाने की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक मामले की छानबीन के दौरान शव की पहचान काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी रामबाबू मौर्य के रूप में हुई है।

उसके गले पर किसी धारदार हथियार से रेतने का निशान था, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि हमलावर से मुकाबला किया, लेकिन उनके आगे घुटने टेक कर रह गया। पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कातिलों की तलाश की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि रामबाबू मौर्य की जान हमलावरों ने क्यों ली उनके पकड़े जाने के बाद असलियत सामने आएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

लिवर की सेहत के लिए किचन की तीन चीजें, जानें सेवन का सही तरीका

प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’, उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

मायावती और आकाश को नसीहत देने से पहले सपा अपने अतीत में झांके

 

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More