भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

Women’s Asia Cup: भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

स्मृति-शेफाली ने रखी जीत की मजबूत नींव

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने महज 39 गेंदों में 68 रन बनाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित पारी में 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी, फिर बिखरी पारी

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाती रही। क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी को चार रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। शेफाली-मंधाना की शानदार बल्लेबाजी और श्री चरणी की चार विकेट की गेंदबाजी ने भारत को चैंपियन बनाया।

ये भी पढें

अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। विश्मी गुनारत्ने ने 20 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों को दीप्ति शर्मा ने आउट कर भारत की वापसी करा दी।

श्री चरणी ने गेंद से बरपाया कहर

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया। श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उन्होंने हर्षिता माधवी को नौ रन पर आउट किया और इसके बाद कविशा दिलहरी तथा नीलाक्षी डी सिल्वा को भी पवेलियन भेज दिया।

चरणी ने सुगंधिका कुमारी का विकेट लेकर अपने चार विकेट पूरे किए। वहीं दीप्ति शर्मा ने भी तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति ने कौशानी नुथ्यंगना को आउट कर श्रीलंका की पूरी टीम को 111 रन पर समेट दिया।

भारत ने लिया पिछले फाइनल की हार का बदला

इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप में अपना आठवां खिताब जीत लिया। भारतीय टीम ने इससे पहले 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में खिताब अपने नाम किया था। अब 2026 की ट्रॉफी भी भारत के नाम हो गई है।

खास बात यह है कि भारत ने इस जीत के साथ पिछले संस्करण की हार का बदला भी ले लिया। पिछले एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार भारतीय टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से मात देकर एशिया कप का ताज फिर अपने नाम कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हरतालिका तीज पर जरूर करें इन पांच चीजों का दान, जानें पूजा का सही समय

राहुल गांधी को देश की महत्वपूर्ण उम्मीद मानती है कांग्रेस- सुप्रिया श्रीनेत

लिवर की सेहत के लिए किचन की तीन चीजें, जानें सेवन का सही तरीका

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

 

Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Read More