माधुरी की कोल्हापुर वापसी : करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाने की अनुमति मिल गई है। इस फैसले के बाद वनतारा ने कहा है कि वह निर्णय का सम्मान करेगा और माधुरी की आगे की देखभाल में भी सहयोग करता रहेगा।
माधुरी को 30 जुलाई 2025 को हाई-पावर्ड कमेटी के निर्देश पर वनतारा लाया गया था। वनतारा के मुताबिक, उसने माधुरी की कस्टडी की मांग नहीं की थी, बल्कि आदेश के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की दोबारा सुनवाई हुई और नंदनी मठ में माधुरी के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया।
माधुरी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कड़ी शर्तें
माधुरी को नंदनी मठ वापस भेजने की अनुमति के साथ उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई शर्तें तय की गई हैं। माधुरी से किसी भी तरह का काम नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा उसका इस्तेमाल जुलूस या किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकेगा।
माधुरी की 24 घंटे निगरानी और देखभाल करनी होगी। साथ ही हर 15 दिन में उसकी स्वास्थ्य जांच कराना अनिवार्य होगा, ताकि उसकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।
वनतारा के डॉक्टर करते रहेंगे स्वास्थ्य की निगरानी
वनतारा का कहना है कि इलाज और पशु चिकित्सकों की लगातार निगरानी के बाद माधुरी की सेहत स्थिर हुई है। हालांकि, उसकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए नियमित मेडिकल केयर जरूरी है।
माधुरी के नंदनी मठ लौटने के बाद भी वनतारा के पशु चिकित्सक हर 15 दिन में उसकी स्वास्थ्य जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर संस्था की ओर से इलाज और चिकित्सा संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
नंदनी मठ में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग
वनतारा ने नंदनी मठ में माधुरी के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहयोग किया है। इसके तहत जरूरी चिकित्सा सुविधाएं, उपकरण, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने में मदद की गई है।
संस्था ने कहा है कि भविष्य में भी अगर माधुरी की देखभाल के लिए किसी तरह की सहायता की जरूरत होती है तो वह नंदनी मठ और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग के लिए तैयार रहेगी।
सेहत और सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता
वनतारा ने कहा कि माधुरी की वापसी से जुड़े पूरे फैसले में उसकी सेहत और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं। संस्था ने सुप्रीम कोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट, हाई-पावर्ड कमेटी के साथ महाराष्ट्र और गुजरात सरकारों का आभार जताया।
वनतारा के मुताबिक, माधुरी चाहे जहां रहे, उसकी अच्छी सेहत, सुरक्षा और लंबी जिंदगी ही सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
ये भी पढें
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान
पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
