Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश का भविष्य महिलाओं की तरक्की से जुड़ा है। उन्होंने कहा, “जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, भारत आगे बढ़ेगा। और जब भारत की महिलाएं रुकने से इनकार करेंगी, तो भारत भी unstoppable बनेगा।”
मुकेश अंबानी ने कॉरपोरेट जगत से कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए बेहतर सहयोग और मजबूत व्यवस्था तैयार करने की दिशा में सामूहिक पहल शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ महिलाओं के विकास की बात करने से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है।
‘अपराजिता’ के विमोचन पर बोले मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने यह बात अरुंधति भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘Indomitable’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ के विमोचन के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने अरुंधति भट्टाचार्य के नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने के जज्बे की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अरुंधति ने साल 2013 में भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला चेयरपर्सन बनकर इतिहास रचा। उनकी उपलब्धि ने न सिर्फ बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं के लिए नई मिसाल कायम की, बल्कि उनके बाद आने वाली महिलाओं के लिए भी आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया।
असफलता से सीखना और नए नेताओं को तैयार करना जरूरी
मुकेश अंबानी ने अरुंधति भट्टाचार्य की किताब से मिलने वाली कई महत्वपूर्ण सीखों का भी जिक्र किया। उन्होंने परिवार के मूल्यों, असफलता की जिम्मेदारी खुद लेने, लगातार सीखते रहने और लोगों को साथ लेकर नेतृत्व करने को सफलता की अहम कुंजी बताया।
उन्होंने कहा कि असफलता मिलने पर दूसरों को दोष देने के बजाय यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि गलती कहां हुई और आगे उसमें क्या सुधार किया जा सकता है। उनके मुताबिक, एक अच्छा नेता केवल अपने लिए अनुयायी तैयार नहीं करता, बल्कि नए नेताओं को तैयार करता है।
मां, पत्नी और बेटी से मिली महिलाओं की ताकत की प्रेरणा
मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की ताकत और नेतृत्व क्षमता को अपने परिवार में भी करीब से देखा है। उन्होंने अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी का जिक्र करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने उन्हें महिला शक्ति को समझने और उसकी क्षमता को पहचानने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि नीता अंबानी और ईशा अंबानी दोनों कामकाजी माताएं हैं और उनका नेतृत्व नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। अंबानी ने कहा कि भारत की युवा महिलाओं में दिखाई दे रहा आत्मविश्वास उन्हें देश के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी बनाता है।
कॉरपोरेट जगत से सामूहिक पहल की अपील
मुकेश अंबानी ने कहा कि अरुंधति भट्टाचार्य जैसी महिलाओं की उपलब्धियां निश्चित तौर पर प्रेरणा देती हैं, लेकिन कॉरपोरेट जगत में महिलाओं के लिए अभी भी काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कारोबार जगत के नेताओं से अपील की कि कामकाजी महिलाओं और माताओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर और मजबूत सहयोग की व्यवस्था तैयार की जाए। उन्होंने अरुंधति भट्टाचार्य और अन्य अनुभवी महिलाओं से इस पहल का नेतृत्व करने का आग्रह किया। अंबानी ने भरोसा दिलाया कि रिलायंस फाउंडेशन इस दिशा में पूरी तरह सहयोग करेगा।
‘हम उठेंगे, हम सीखेंगे और हम जीतेंगे’
अपने संबोधन के अंत में मुकेश अंबानी ने दृढ़ संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन देश और समाज को आगे बढ़ने से रुकना नहीं चाहिए।उन्होंने कहा, “कठिनाई आएगी, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। असफलता आएगी, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। हम उठेंगे, हम सीखेंगे और हम जीतेंगे।”mमुकेश अंबानी का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब भारत में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि महिलाओं को समान अवसर, सहयोग और नेतृत्व के लिए जरूरी मंच मिले, तो भारत की विकास यात्रा को नई गति मिल सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका, ‘हैवान’ की हालत हुई खराब
गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार
