जीत से एक विकेट दूर रह गई टीम इंडिया, ड्रॉ हुआ रोमांचक टेस्ट

India A vs New Zealand A:  इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम जीत से महज एक विकेट दूर रह गई, लेकिन खराब रोशनी के कारण आखिरी दिन पूरा खेल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ए ने 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 65 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए। कर्टिस हीफी ने 90 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को जीत से दूर रखा। जेडन लेनोक्स ने भी आखिरी विकेट के लिए उनका अच्छा साथ दिया।

देवदत्त पडिक्कल के 199 रन भी नहीं दिला सके जीत

मैच में देवदत्त पडिक्कल की शानदार 199 रनों की पारी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। पहली पारी में महज 113 रनों पर सिमटने वाली इंडिया ए ने दूसरी पारी में जोरदार वापसी करते हुए 516 रन बनाए। पडिक्कल दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 91, यश ठाकुर ने 66 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाए। पडिक्कल और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 215 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

ये भी पढें

दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर, CM योगी का ऐलान

पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई थी इंडिया ए

मुकाबले के पहले दिन टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 113 रन बना सकी। देवदत्त पडिक्कल ने 32 और यश ठाकुर ने 44 रनों का योगदान दिया। वहीं, केएल राहुल समेत पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 317 रन बनाकर 204 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 516 रन बनाकर मेहमान टीम के सामने 313 रनों का लक्ष्य रखा।

आखिरी विकेट के लिए तरस गई टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए ने लगातार विकेट गंवाए, लेकिन कर्टिस हीफी एक छोर पर डटे रहे। भारत ए ने 56वें ओवर में नौवां विकेट हासिल कर जीत की उम्मीदें मजबूत कर ली थीं। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी विकेट लेने के लिए पूरी ताकत लगा दी। खराब रोशनी के कारण तेज गेंदबाजों को भी स्पिन गेंदबाजी करनी पड़ी, लेकिन भारतीय टीम को सफलता नहीं मिली।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चेहरा गोरा करने वाली क्रीम का खतरनाक सच! मरकरी से किडनी-लिवर पर पड़ सकता है असर

सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट! लाखों रुपये गिरी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता

प्रेम जीवन में रोमांस, करियर में तरक्की, जानें आज किसकी खुलेगी किस्मत!

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर, CM योगी का ऐलान

 

 

Spread the love

One thought on “जीत से एक विकेट दूर रह गई टीम इंडिया, ड्रॉ हुआ रोमांचक टेस्ट”

Comments are closed.

Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Spread the love
Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Spread the love
Read More
Sports

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

Vaibhav Suryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले T20 में भी भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के विशाल लक्ष्य का […]

Spread the love
Read More