उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj : आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।
आज महाराजगंज में जनपद के सेनानियों की बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर सहकारी बैंक गोरखपुर के अध्यक्ष राम सिंह, शंभू सिंह एवं गोरखपुर के सेनानियों के अध्यक्ष साथी छेदीलाल ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राम सिंह ने कहा माननीय मुलायम सिंह ने 2006 में सेनानियों को सम्मान दिया था और अखिलेश यादव की सरकार में सेनानियों को सम्मान राशि में बढ़ोतरी कर 15000 किया गया। बाद में बहुत दबाव के बाद योगी सरकार द्वारा सम्मान राशि में 5000 की बढ़ोतरी कर सेनानियों को 20000 दी जा रही है।
ये भी पढें
क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी
पूरे देश में अन्य प्रांतों में मध्य प्रदेश उड़ीसा, राजस्थान सहित तमाम प्रदेश में सेनानियों के सम्मान राशि में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार विगत 9 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 2 अक्टूबर को लखनऊ में सेनानी हुंकार भरेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोज अहमद ने किया तथा संचालन राधेश्याम गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।
नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्वअध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने कहा कि जनपद महाराजगंज के सभी सेनानी सम्मेलन में भाग लेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो अपने हक के लिए लोग संघर्ष भी करेंगे।
कार्यक्रम में गोरखपुर के जिलाध्यक्ष साथी छेदीलाल शंभू सिंह, सुभाष त्रिपाठी, गौतम लाल, मिश्री लाल, त्रिलोकी नाथ,अवध राज यादव रामाज्ञा,त्रिलोकी, चंद्रिका सहानी,लाल मोहन,कोमल, मोहम्मद सफी, राजकुमार गौतम, राम बचन सहित बहुत सारे सेनानी उपस्थित रहे और अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चलने की तैयारी में लग गए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
वनतारा का बड़ा कदम, लाओस में बीमार हाथियों के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट
आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति
अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म
आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

3 thoughts on “आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन”
Comments are closed.