हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी
गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे हैं। स्टेट्स सिंबल बन चुकी रामफल और रिवाल्वर उनकी दूसरी पसंद है। यही नहीं बीते कुछ सालों में बदमाशों ने देशी बम का भी खूब प्रयोग किया। पिछले कुछ सालों और बुधवार को गुडंबा पुलिस ने एक कार सवार सलमान को अवैध असलहों के साथ पकड़ा तो फिलहाल यूपी में ऐसी ही तस्वीर सामने आ रही है।
अवैध असलहों की बरामदगी के बाद अब ऐसे अपराधियों की धरपकड़ और असलहों की सप्लाई करने वाले तस्करों की रोकथाम के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है।
अपराध की दुनिया में पांव पसार चुके अपराधी फैक्ट्री मेड असलहों के बजाए देशी असलहों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों और उनके पास से बरामद हुए असलहों से यही सच सामने आ रहा है।
बताते चलें कि इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक सौरव सिंह, उपनिरीक्षक दान बहादुर राय, हेड कांस्टेबल कृष्ण चौधरी, कांस्टेबल संतोष कुमार व कांस्टेबल रावेन्द्र पाल ने बुधवार को चेकिंग के दौरान गुडंबा क्षेत्र के आदिल नगर एमडी प्लेस के पीछे मैदान में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद जमील को पकड़ा तो तलाशी के दौरान उसकी कार से असलहों का जखीरा व कारतूस मिला तो पुलिस अफसर भी दंग रह गए कि इतना बड़ा बेखौफ अपराधी है जो मारूति कार में अवैध असलहा व कारतूस लेकर घूम रहा था। इस मामले में पुलिस अब उन बड़े सप्लायरों और खरीददारों के बारे में गहनता से जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन
सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?
महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित
पारिजात के संकल्प से बाराबंकी की बेटियां होंगी शिक्षित
पारिजात के संकल्प से बाराबंकी की बेटियां होंगी शिक्षित
