आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति

New Delhi: वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को मजबूत करते हुए भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नई दिल्ली में भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति पर विशेष ब्रीफिंग सत्रों की अध्यक्षता की।

दो दिनों तक चले इन महत्वपूर्ण सत्रों में भारत में नियुक्त विभिन्न देशों के रेजिडेंट एंबेसडर्स (निवासी राजदूतों) और वरिष्ठ विदेशी राजनयिकों ने हिस्सा लिया। इन ब्रीफिंग सत्रों का मुख्य केंद्र बिंदु भारत की नव-घोषित व्यापक राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति ‘प्रहार’ रहा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा सेक्रेटरी (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने भारत की आतंकवाद-रोधी रणनीति पर ब्रीफिंग सेशन की अध्यक्षता की, जिसमें रेजिडेंट एंबेसडर और राजनयिक शामिल हुए। ये ब्रीफिंग भारत की व्यापक राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति – ‘प्रहार’ पर केंद्रित थीं।

ये भी पढें

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

ब्रीफिंग के दौरान भारत की और से इस बात पर जोर दिया गया कि आतंकवाद किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है। सिबी जॉर्ज ने उपस्थित राजदूतों और राजनयिकों से कहा कि आतंकवाद के बदलते तौर-तरीकों (जैसे साइबर स्पेस और क्रिप्टोकरेंसी का दुरुपयोग) को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कूटनीतिक सहयोग और खुफिया जानकारियों का वास्तविक समय (रियल-टाइम) में साझाकरण बेहद जरूरी है।

इसके जरिए भारत ने वैश्विक कूटनीतिक समुदाय को यह साफ संदेश दिया है कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा और हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सभी मित्र देशों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love

UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में आयोजित हुआ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: गोरखपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दिल्ली मेगा रैली की तैयारी के लिए चौक बाजार ,महाराजगंज में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर रामनारायण चौरसिया ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर […]

Spread the love
Read More
Business Delhi National

दिल्ली में राहुल गांधी से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने 10 हजार करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

Rahul Gandhi Delhi rally: दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर कारोबारी संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीपावली के आसपास का समय […]

Spread the love
Read More