हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

Ranchi

नया लुक ब्यूरो

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार कर देता है तो इसे कानून कोई संज्ञेय अपराध या कानूनी गलती नहीं माना जा सकता. दरअसल, एक मुस्लिम दंपत्ति का आपस में तलाक हो गया था।

ये भी पढें

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत दोबारा उसी पति से निकाह करने के लिए महिला ने हलाला की प्रक्रिया का पालन करते हुए दूसरे व्यक्ति से शादी की। इसके बाद जब महिला ने अपने पहले पति पर दोबारा शादी करने का दबाव बनाया तो पति ने फिर से निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। इस इनकार से नाराज होकर महिला ने पहले पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढें

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

मामले पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी पति को अग्रिम जमानत की राहत देते हुए स्पष्ट किया कि तलाक के बाद महिला की दूसरे व्यक्ति से शादी हो जाने पर पूर्व पति पर दोबारा शादी करने का कोई कानूनी या वैधानिक बाध्यता नहीं होती। उसका इनकार करना किसी भी धारा के तहत अपराध नहीं है। न तो मुस्लिम पर्सनल लॉ और न ही देश का सामान्य आपराधिक कानून किसी व्यक्ति को तलाकशुदा पत्नी से दोबारा निकाह करने के लिए मजबूर कर सकता है। अगर पूर्व पति दोबारा शादी करने से मना करता है तो इसे किसी भी तरह से कानूनी गलत कार्य की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

ये भी पढें

सात SDM योगी सरकार के रडार पर

 

अदालत के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि तलाक और हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी देकर दोबारा विवाह के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले से जुड़ा हुआ है। जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने आरोपी पूर्व पति को 25-25 हजार रुपए के दो निजी मुचलकों पर अग्रिम जमानत दे दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

7 Seater SUV Owners ध्यान दें! FASTag Annual Pass पर NHAI ने साफ किया नियम

 

 

 

One thought on “हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC”

Comments are closed.

Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand Weather

झारखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट, बेतहाशा बारिश, वज्रपात, तेज हवा और नदियों में उफान का खतरा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में करीब 13 मिमी, जबकि बोकारो और हजारीबाग में क्रमशः 80 और 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार यानी एक सितंबर को भी रांची समेत झारखंड […]

Read More