झारखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट, बेतहाशा बारिश, वज्रपात, तेज हवा और नदियों में उफान का खतरा

Ranchi

नया लुक ब्यूरो

Ranchi: झारखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में करीब 13 मिमी, जबकि बोकारो और हजारीबाग में क्रमशः 80 और 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार यानी एक सितंबर को भी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात हो सकता है और नदियों में उफान आ सकता है। मौसम विभाग ने एक सितंबर को रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

दो सितंबर से पश्चिमी जिलों में बढ़ेगा मौसम का असर

पूर्वानुमान के मुताबिक, दो सितंबर को निम्न दबाव वाले सिस्टम का प्रभाव मुख्य रूप से झारखंड के पश्चिमी जिलों तक रहेगा। इस दिन गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने और मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढें

गोवा-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब, यात्री बाल-बाल बचे

महुआडांड़ में 171 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में लातेहार के महुआडांड़ में सबसे अधिक 171 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। दूसरी ओर, राज्य के कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। बोकारो में सामान्य से 52 प्रतिशत कम, देवघर और कोडरमा में 41 प्रतिशत, गढ़वा में 39 प्रतिशत, चतरा में 37 प्रतिशत और गिरिडीह में 35 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मानसूनी गर्त और चक्रवाती परिसंचरण के कारण झारखंड के वातावरण में लगातार पर्याप्त नमी पहुंच रही है। इसी वजह से राज्य में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम की यह स्थिति जारी रहने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गोवा-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब, यात्री बाल-बाल बचे

दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे का मामला पहुंचा राज्यपाल तक, अजय राय बोले- केंद्र करे हस्तक्षेप

 

 

Spread the love

New Delhi
homeslider National

गोवा-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब, यात्री बाल-बाल बचे

New Delhi: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से गोवा की […]

Spread the love
Read More
Lucknow Traffic
homeslider Uttar Pradesh

दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Lucknow Traffic: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम परियोजना शुरू होने जा रही है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित दिलकुशा क्रॉसिंग पर चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 650 मीटर लंबे इस आरओबी के निर्माण से लगभग तीन लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे का मामला पहुंचा राज्यपाल तक, अजय राय बोले- केंद्र करे हस्तक्षेप

Lucknow: उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है। अजय राय ने कहा […]

Spread the love
Read More