सात SDM योगी सरकार के रडार पर

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश में राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सरकार की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। दाखिल-खारिज, वरासत, पैमाइश और जमीन से जुड़े विवादों को लंबे समय तक लंबित रखने वाले अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद अब सात उपजिलाधिकारी यानी SDM जांच के दायरे में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर राजस्व परिषद ने राजस्व कोर्ट कंप्यूटर मैनेजमेंट सिस्टम (RCCMS) में दर्ज आंकड़ों के आधार पर ऐसे अधिकारियों की पहचान की है, जिनका प्रदर्शन तय मानकों के मुकाबले कमजोर रहा। चिह्नित अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों के जवाब की समीक्षा के बाद यदि स्थिति संतोषजनक नहीं मिली तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।

ये भी पढें

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

लखनऊ के दो अधिकारी भी सूची में

खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों में राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर और सदर तहसील से जुड़े SDM भी शामिल हैं। समीक्षा में सरोजनीनगर की SDM (न्यायिक) का निस्तारण प्रतिशत सबसे कम पाया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 22 दिसंबर 2025 से 31 मई 2026 के बीच उनके न्यायालय में 221 मामले दर्ज हुए, लेकिन इनमें से केवल नौ मामलों का निस्तारण हो सका।

इस तरह निस्तारण की दर करीब 4.07 प्रतिशत रही। वहीं सदर तहसील के SDM न्यायालय में इस अवधि के दौरान 1,000 मामले दर्ज हुए, जिनमें 403 मामलों का निस्तारण किया गया। यहां निस्तारण दर 40.30 प्रतिशत रही।

इन जिलों के SDM भी निगरानी में

राजस्व परिषद की समीक्षा में मऊ की मधुबन तहसील और प्रतापगढ़ की कुंडा तथा रानीगंज तहसीलों के अधिकारियों का प्रदर्शन भी अपेक्षित स्तर से कम पाया गया है। संबंधित अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढें

7 Seater SUV Owners ध्यान दें! FASTag Annual Pass पर NHAI ने साफ किया नियम

परिषद ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिह्नित अधिकारियों से लिखित जवाब लेकर उसे उपलब्ध कराया जाए। पूरी रिपोर्ट 23 सितंबर तक मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जानी है।

पहले ही कई तहसीलदारों पर हो चुका है एक्शन

राजस्व मामलों में ढिलाई को लेकर सरकार पहले ही कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। बीते एक सप्ताह में 10 तहसीलदार और नायब तहसीलदार निलंबित किए गए हैं, जबकि 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले एक सितंबर को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व अदालतों में लंबित मामलों की समीक्षा के बाद दिए गए निर्देशों के तहत हो रही है।

समय पर निस्तारण पर सरकार का जोर

सरकार का फोकस राजस्व अदालतों में लंबित मामलों को तय समयसीमा के भीतर निपटाने पर है। दाखिल-खारिज, वरासत और पैमाइश जैसे मामलों में देरी से आम लोगों को लंबे समय तक तहसील और राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

आज इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

 

 

 

Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

New Delhi: राजधानी दिल्ली में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने ऐसे भवनों की पहचान और उन पर कार्रवाई का अभियान तेज करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को […]

Read More