विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

Kirtivardhan Singh’s Saudi visit: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने  सऊदी अरब के रियाद का अपना पहला आधिकारिक दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। चार दिनों की इस द्विपक्षीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच बहुआयामी रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देना तथा वहां रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों के हितों की रक्षा करना था।

अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश राज्यमंत्री ने सऊदी अरब के मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्री इंजीनियर अहमद बिन सुलेमान अलराजी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच श्रम, जनशक्ति (मैनपावर) और कौशल विकास सहयोग को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।

इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री व जलवायु मामलों के दूत आदेल अल-जुबेर सहित कई अन्य वरिष्ठ राजनयिकों से भी मुलाकात की। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

सिंह ने अपने सऊदी समकक्ष अल-जुबेर के साथ भारत-सऊदी द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरीन स्थिति की समीक्षा की और जलवायु कार्रवाई पर सहयोग के बारे में चर्चा की। प्रवासी भारतीयों के कल्याण को केंद्र में रखते हुए विदेश राज्य मंत्री ने रियाद में एक लेबर कैंप का दौरा किया और वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों से मुलाकात की।

उन्होंने श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी कार्य स्थितियों, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से बात की। कीर्ति वर्धन सिंह ने कामगारों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार विदेशों में रहने वाले अपने हर नागरिक की सुरक्षा और हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सऊदी अरब में भारतीय व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों और पेशेवरों के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका की सराहना की।

ये भी पढें

भारत पहुंचेंगे पुतिन, PM मोदी से 11 सितंबर को होगी अहम बातचीत

 

साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापार के अवसरों का लाभ उठाने पर चर्चा की, जिसमें ‘3टी’ – यानी व्यापार (ट्रेड), निवेश (इन्वेस्टमेंट), पर्यटन (टूरिज्म) और तकनीक (टेक्नोलॉजी) – में साझेदारी को बढ़ावा देना शामिल है।

इसके साथ ही सिंह ने रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें PM मोदी के ‘3टी’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस यात्रा के दौरान राज्य मंत्री ने ‘इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एलुमनाई चैप्टर, सऊदी अरब’ का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा सिंह ने भारतीय दूतावास के संरक्षण में ‘ऑल-इंडिया स्टीयरिंग कमेटी’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल भारतीय समुदाय को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

LPG उपभोक्ताओं पर संकट, eKYC नहीं तो सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत

ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

दिल्ली में अब सभी इमारतों की होगी जांच, MCD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

अब सपा की ड्रेस हुई नीली, अखिलेश का बड़ा दांव

 

International

ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन

BRICS समिट से पहले भारत आएंगे पुतिन New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को भारतीय पत्रकारों के साथ वर्चुअल बातचीत में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 12 और […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More
International

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

बलूचिस्तान में BLA के हमलों का दावा BLA Pakistan Attack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग हमलों में 25 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। संगठन की ओर से एक कथित वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सैन्य वाहनों में आग और हथियारबंद लड़ाके दिखाई दे […]

Read More