*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

*जन्माष्टमी पर बड़ी शुरुआत: श्री श्री रवि शंकर के WFAC और डॉ. साजन राज कुरुप के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी दुनिया भर में होगी रिलीज़*

Krishnavataram : पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज़ और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) के साथ आने से, ये एक लैंडमार्क कल्चरल कोलैबोरेशन बन गया है। यह फिल्म भगवान कृष्ण की जीवन लीला और उनके दिव्य सफर को अब तक की सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक प्रस्तुति के जरिए पेश करती है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद और प्यार ने इस फिल्म को सिर्फ एक सिनेमा से कहीं ज्यादा बना दिया है, एक बड़े संसार में पहुंचा दिया है, जिसमें सिनेमा, सीरीज़, म्यूज़िक, लाइव एक्सपीरियंसेज़, गेम्स, एजुकेशन और इमर्सिव कल्चरल एक्सपीरियंसेज़ शामिल है!

क्रिष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम, जो कि क्रिष्णावतारम ट्रायोलॉजी की पहली किस्त थी, उसे अपने रिलीज़ होने पर दर्शकों द्वारा खूब पसंदनकीय गया। कहना होगा कि इस भक्तिमय कहानी ने लाखों दिलों को छुआ। ऐसे में अब भारत भर में अपने शानदार सफर के बाद, यह फिल्म दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए तैयार है।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 9.36.31 PM

फिल्म के खास सफर को आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का दिव्य आशीर्वाद मिला है। फिल्म से प्रभावित होकर, गुरुदेव प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप की क्रिएटिवलैंड के लिए एक गाइडिंग फोर्स के तौर पर आगे आए हैं, और फिल्म की ग्लोबल प्रेजेंटेशन और ट्रायोलॉजी का समर्थन करते हुए इसके दिव्य संदेश को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। इस जन्माष्टमी पर, वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFCA) और राज कुरुप की क्रिएटिव लैंड्स ने गुरुदेव की मौजूदगी में इस एसोसिएशन को ऑफिशियल बना दिया है। उन्होंने गुरुदेव के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके साथ वे आगे टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

इस अहम सहयोग के ज़रिए क्रिष्णावतारम को दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा और इस तरह से यह सिनेमा, आर्ट और लेगेसी के एक ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट में बदला जाएगा। ये सहयोग फिल्म को एक बड़े ग्लोबल थिएट्रिकल सफर पर ले जाने से शुरू होगा, जो भारतीय प्रवासियों और दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश में पहुंचेगी।

*गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने फिल्म के प्रति अपना प्यार जताते हुए कहा,* “कृष्ण का मतलब है – सबसे आकर्षक आत्मा। यह वही दिव्यता है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है; वह ऊर्जा जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है। जब आपको यह एहसास होता है कि आपका जीवन और यह पूरा संसार बस एक लीला है, तब आपके भीतर कृष्ण का जन्म होता है।”

*प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप का कहना है,* “गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के आशीर्वाद से, जिन्होंने अपनी कृपा से पूरी दुनिया को संभाला है और लाखों लोगों की जिंदगी बदली है, यह फिल्म गुरुदेव के चरणों में अपना सबसे सही स्थान पाती है। कृष्ण अवतारम के साथ, हमें भारतीय संस्कृति के हर हिस्से को दुनिया तक ले जाने और अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को सामने रखने में गर्व महसूस हो रहा है, जो हमारे अस्तित्व का एक सबसे अहम हिस्सा हैं। हमारा विजन कृष्ण अवतारम को एक ऐसा ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट बनाना है जो सिनेमा, आर्ट और हमारी विरासत का जश्न मनाए।”

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के “वन वर्ल्ड फैमिली” (वसुधैव कुटुंबकम) के विज़न से प्रेरित वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) एक ग्लोबल कल्चरल विंग है, जिसकी स्थापना सितंबर 2020 में आर्ट ऑफ लिविंग के तहत की गई थी। WFAC का दुनियाभर के आर्टिस्ट्स, परफॉर्मर्स और आर्ट एंथूज़ियास्ट्स को एक साथ लाने का मकसद है।

साफ तौर पर कहा जाए तो कुलमिलाकर, इन सभी पहलों का मकसद है कृष्ण के अनोखे संसार में एक आधुनिक प्रवेश द्वार बनाना, और साथ ही उन दार्शनिक, कलात्मक और सांस्कृतिक परंपराओं में गहराई से जुड़े रहना, जहां से ये शुरू हुआ है।

क्रिष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम का ग्लोबल सफर, इंडिया की इस एपिक कल्चरल कहानी को दुनिया तक ले जाने की दिशा में पहला कदम है। ये सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज़्यादा है, ये इस कहानी को एक कल्चरल मूवमेंट में बदलने का एक सफर है, जो सच में एक शुरुआत है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

One thought on “*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

Today and tomorrow are special days.  Today’s Horoscope and Panchang मेष  : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें। वृषभ […]

Read More
Business Uttar Pradesh

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

तीन साल में 10,500 से ज्यादा कलाकार, 15 से अधिक भाषाओं में कार्यक्रम  2,000 सीट के ग्रैंड थिएटर से चार मंजिला आर्ट हाउस तक, Mumbai : 07 सितंबर 2026:* भारतीय कला और दुनिया के बड़े सांस्कृतिक शो को एक मंच पर लाने की कोशिश ने तीन साल में बड़ा आकार ले लिया है। मार्च 2023 […]

Read More
Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More