Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम

Junior Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने AAHF  जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 11-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

भारत ने इससे पहले अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर की थी। मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम का आक्रामक अंदाज पूरे मुकाबले में देखने को मिला। टीम की ओर से सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए, जबकि चार गोल मैदानी खेल से, पांच पेनल्टी कॉर्नर और दो पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए आए।

पहले ही मिनट में भारत ने खोला खाता

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही मलेशिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूजा साहू ने पहले ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद चौथे मिनट में पूर्णिमा यादव ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। आठवें मिनट में बिनिमा धन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

ये भी पढें

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

इसके बाद 14वें मिनट में कृष्णा शर्मा ने गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा। 17वें मिनट में पूर्णिमा यादव ने पेनल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद 21वें मिनट में सुखवीर कौर और 28वें मिनट में गीता यादव ने गोल दागकर भारत की बढ़त को 7-0 कर दिया।

हाफ टाइम तक 7-0 से आगे था भारत

पहले हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। मध्यांतर तक भारत 7-0 की मजबूत बढ़त बना चुका था। मलेशिया ने तीसरे क्वार्टर में 38वें मिनट में नूर मोहम्मद के गोल के जरिए अपना खाता खोला और स्कोर 7-1 किया। हालांकि, इस गोल के बावजूद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा और उसने लगातार आक्रमण जारी रखा।

आखिरी दो क्वार्टर में भी भारत का जलवा

42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और पूजा साहू ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 8-1 कर दिया। इसके ठीक एक मिनट बाद सानिका चंद्रकांत माने ने गोल कर भारत की बढ़त 9-1 कर दी।

इसके बाद 53वें मिनट में गीता यादव ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल पूरा किया। मैच के 58वें मिनट में सानिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा और भारत ने मुकाबला 11-1 से अपने नाम कर लिया।

दो मैच, दो जीत और छह अंक

इस बड़ी जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एलीट पूल में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत के खाते में अब दो मैचों से छह अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

अंक तालिका में चीन और जापान के तीन-तीन अंक हैं और वे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गोल अंतर के कारण चीन जापान से आगे है। वहीं दक्षिण कोरिया और मलेशिया ने अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और वे क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

आठ सितंबर को जापान से भिड़ेगा भारत

भारतीय टीम अब अपने पूल चरण के तीसरे मुकाबले में आठ सितंबर को जापान का सामना करेगी। मलेशिया के खिलाफ 11-1 की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा और उसकी नजर अब जापान को हराकर पूल में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मंच तक चमका नाम, डॉ. संतोष शुक्ल को मिला आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

UP -112 के सिपाहियों को बड़ी राहत, 12 घंटे की जगह अब 8 घंटे की ड्यूटी

 

Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा […]

Read More