यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Untitled 4 copy

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सभी जिलों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि मंदिरों के साथ भगवान श्रीराम, हनुमान और रामायण से जुड़े अन्य प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

Untitled 2 copy
आयोजन स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, पूजन-हवन और रामायण पाठ कराया जाएगा। कुछ स्थानों पर 8, 12 या 24 घंटे तक लगातार वाल्मीकि रामायण का पाठ आयोजित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा रामायण के लव-कुश प्रसंग पर आधारित कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चित्रकूट के लालापुर में होगा विशेष आयोजन

महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली माने जाने वाले चित्रकूट के लालापुर में जिला प्रशासन की ओर से वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा के मुताबिक, यहां रामलीला का मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा। स्थानीय कलाकार भी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही नदी के घाट पर वाल्मीकि आरती आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। चित्रकूट के अलावा कानपुर के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम, श्रावस्ती, अयोध्या, प्रयागराज और राजापुर स्थित तुलसीदास आश्रम समेत प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढें

यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

योगी सरकार के इन आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समितियों के माध्यम से कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन किया गया है। संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आयोजन का समन्वय करेंगे। प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों की निगरानी और व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। सरकार की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।

Untitled 3 copy

पिछले साल 600 से ज्यादा मंदिरों में हुए थे कार्यक्रम

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की रचित रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। रामायण से जुड़े अनेक स्थलों की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को सामने लाने के उद्देश्य से प्रदेश में व्यापक आयोजन किए जा रहे हैं। मंत्री के अनुसार, पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के 600 से अधिक मंदिरों में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस वर्ष भी प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 20% गिरा, 10 साल के निचले स्तर पर

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, विंटेज लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

सोते समय गिरने जैसा झटका क्यों लगता है? जानें वजह

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! पीलीभीत में 10 हजार से ज्यादा एंट्री में गड़बड़ी

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 10 हजार से ज्यादा ऐसी एंट्री मिली हैं, जिनमें जरूरी फॉर्म-8 भरे बिना ऑनलाइन बदलाव किए गए। मामले में दो अधिकारियों और संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी: पांच बच्चों की मां और तीन बच्चों का पिता लापता, परिवार में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादीशुदा महिला और पुरुष के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों आठ अक्टूबर को अपने-अपने घरों से चले गए थे। दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मामले से जुड़े आरोपों और दावों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

विकसित भारत में युवाओं की अहम भूमिका: PM मोदी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ना, समाज में एकता की भावना मजबूत करना और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने चिन्मय मिशन से भी आह्वान […]

Spread the love
Read More