भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 20% गिरा, 10 साल के निचले स्तर पर

New Delhi

New Delhi: भारत में स्मार्टफोन बाजार को जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में बड़ा झटका लगा है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान देश में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 20 फीसदी घट गया। यह पिछले एक दशक का सबसे निचला स्तर बताया गया है। फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कल-पुर्जों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगे होते स्मार्टफोन को इसकी अहम वजह माना जा रहा है।

20 हजार रुपये से कम वाले फोन की मांग घटी

रिपोर्ट के अनुसार, 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की शिपमेंट में 47 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहक बजट फोन खरीदने से पहले ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं। कुछ ग्राहक बेहतर फीचर्स वाले महंगे मॉडल की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि कई लोग नया फोन खरीदने का फैसला टाल रहे हैं।

ये भी पढें

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, विंटेज लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

पुराने फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहक

रिपोर्ट में बताया गया है कि अब ग्राहक पहले की तरह जल्दी-जल्दी स्मार्टफोन नहीं बदल रहे हैं। नया फोन महंगा होने के कारण लोग पुराने डिवाइस की बैटरी बदलवाकर या उसकी मरम्मत कराकर काम चला रहे हैं। इससे बाजार में नए स्मार्टफोन की मांग प्रभावित हो रही है।

विश्लेषकों के मुताबिक, ग्राहक अब फोन खरीदने को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं और अपग्रेड करने के बीच का समय बढ़ा रहे हैं। वहीं, कंपनियां भी बिक्री की मात्रा बढ़ाने के बजाय मुनाफा बचाने, उत्पादों के पोर्टफोलियो को व्यवस्थित करने और स्टॉक को नियंत्रित रखने पर ध्यान दे रही हैं।

ये भी पढें

सोते समय गिरने जैसा झटका क्यों लगता है? जानें वजह

सैमसंग फिर बना नंबर-1

जुलाई-सितंबर तिमाही में सैमसंग ने स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में पहला स्थान हासिल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल शिपमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी 17 फीसदी रही। इसकी गैलेक्सी सीरीज ने बिक्री को सहारा दिया। वीवो 16 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, ओप्पो और शाओमी की हिस्सेदारी 12-12 फीसदी दर्ज की गई। शाओमी के आंकड़ों में पोको भी शामिल है, जबकि वीवो की हिस्सेदारी में आईक्यूओओ को शामिल नहीं किया गया है।

Samsung ने इस मामले में Apple को छोड़ा पीछे, भारत में बना नंबर-1 ब्रांड -  Samsung EMERGES AS THE LEADER IN SMARTWATCHES AND PREMIUM TWS EARBUDS ttec  - AajTak

अलग-अलग कीमत वाले फोन में कंपनियों का प्रदर्शन

20,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में ओप्पो ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में कंपनी की शिपमेंट में तीन अंकों की वृद्धि हुई। वहीं, 10,001 से 20,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में शाओमी आगे रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोते समय गिरने जैसा झटका क्यों लगता है? जानें वजह

अमित त्रिवेदी का खुलासा: शिल्पा राव ने अनुराग कश्यप से मिलवाया था

अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस के दोबारा इस्तेमाल पर रोक, केंद्र सख्त

 

 

Spread the love

One thought on “भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 20% गिरा, 10 साल के निचले स्तर पर”

Comments are closed.

Business

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी ₹54,000 तक टूटी

Gold-Silver Price Crash : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से सर्राफा बाजार में हलचल मची हुई है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली दोनों कीमती धातुओं के दाम अब नीचे आ रहे हैं। 23 अक्टूबर 2026 को घरेलू वायदा बाजार MCX में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। चांदी का […]

Spread the love
Read More
Business

बाजार में गिरावट के बीच टाटा के इस शेयर में 19% से ज्यादा की तेजी, 81% घटा कंपनी का घाटा

Tata Group Stock: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। गुरुवार को कंपनी के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा उछलकर 38.25 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के घाटे में 81 फीसदी से अधिक की कमी और रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बाद शेयरों […]

Spread the love
Read More
Business

जियो IPO की धूम! चार घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब, QIB ने लगाई बड़ी बोली

Jio IPO 2026 :  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ (IPO) को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आईपीओ खुलने के महज चार घंटे के भीतर यह 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। बुधवार दोपहर 1 बजे तक इसमें करीब 20 लाख आवेदन आ चुके थे। बड़े संस्थागत निवेशकों […]

Spread the love
Read More