सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार

Lucknow

मृतक की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अगवा कर महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर डेहवा व हाल पता पटेल नगर निलमथा निवासी 25 वर्षीय जय किशन पुत्र बैजनाथ को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से मृतक धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बता दें कि उन्नाव जिले के राजेपुर निवासी और महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह को उन्हीं के ड्राइवर रवि अपने अन्य साथियों के साथ अगवा कर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित नहर किनारे फेंक दिया था।

ये भी पढें

बाबा बागेश्वर के बयान पर बंगाल में सियासी घमासान

इस मामले में मृतक की पत्नी ममता सिंह ने चालक रवि पर शक जाहिर करते हुए थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर लिया।

ये भी पढें

Guwahati Murder Case: 25 साल की रिया की हत्या, घर से बरामद हुआ शव

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में इससे पहले चालक रवि व ओमप्रकाश साहू सहित अन्य कातिलों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, लेकिन बाराबंकी निवासी जय किशन फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश जय किशन को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां उफान पर

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

 

 

 

 

 

One thought on “सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार”

Comments are closed.

Guwahati
Crime News

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

Guwahati: असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को क्षत-विक्षत करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शव को कई हिस्सों में बांट दिया और उसका सिर फ्रिज में छिपा […]

Read More
Crime News

Guwahati Murder Case: 25 साल की रिया की हत्या, घर से बरामद हुआ शव

 25 साल की रिया की हत्या से सनसनी Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसिष्ठपुर बाइलेन स्थित एक घर से महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नूनमती निवासी रिया तालुकदार के […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More