Guwahati Murder Case: 25 साल की रिया की हत्या, घर से बरामद हुआ शव

 25 साल की रिया की हत्या से सनसनी

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसिष्ठपुर बाइलेन स्थित एक घर से महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नूनमती निवासी रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

घर से आने लगी तेज दुर्गंध, तब हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता का निधन हो चुका था और परिवार में उसका एक भाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद रामानुजन रात करीब आठ बजे घर से निकल गया। अगले दिन पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। इसी दौरान महिला का शव बरामद हुआ।

हत्या के बाद शव के साथ की गई क्रूरता

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के बाद शव के साथ क्रूरता किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और उसे काले पॉलीथीन में रखकर फ्रिज में छिपाया गया था।

ये भी पढें

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

महिला की उंगलियां काटे जाने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी। हालांकि, हत्या की सही समय और परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पति की भूमिका की जांच, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस को रिया के पति रामानुजन गोस्वामी पर हत्या का शक है। हालांकि, अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपति के बीच हुए विवाद और हत्या के बीच क्या संबंध था। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलेंगे अहम सुराग

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों का पता चलने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

 

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

Lucknow में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More