नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़
रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है।
बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित कंटेनर ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढें
दुर्घटना में सारा तबस्सुम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रामगढ़ SDPO अकरम रजा की मौसी थीं। वहीं, फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल और होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
चुटूपालू घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग
शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह
DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,
AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप
सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

2 thoughts on “चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल”
Comments are closed.