‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

‘हरे कृष्ण’ जाप से नहीं टूटा हौसला

Sanjay Sah Rescue: नेपाल में त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में आई भीषण बाढ़ के बाद नौ दिनों तक फंसे दो कर्मचारियों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 30 वर्षीय संजय साह भी शामिल हैं।

रेस्क्यू के बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर मुश्किल हालात के बीच वह लगातार ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप करते रहे और उन्हें भरोसा था कि एक दिन मदद जरूर पहुंचेगी। खास बात यह रही कि उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ का जाप

नेपाल बिजली प्राधिकरण में कार्यरत संजय साह ने बताया कि वह हादसे के समय कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी वहां मौजूद लोगों की जान बचाने की थी। बाढ़ आने के बाद उन्होंने बाकी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन हालात बिगड़ने तक वह खुद सुरंग में फंस गए।

ये भी पढें

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

संजय ने बताया कि सुरंग के अंदर बिताए नौ दिनों के दौरान उन्होंने ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का जाप किया। उनके मुताबिक, इसी विश्वास और उम्मीद ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखने में मदद की।

सुरंग में और लोगों के फंसे होने की आशंका

संजय साह ने रेस्क्यू के बाद आशंका जताई कि सुरंग के अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अंदर तीन-चार लोगों की आवाजें सुनी थीं और कुछ लोगों से बातचीत भी हुई थी। उनका कहना है कि सुरंग काफी लंबी है और तेज बहाव के कारण लोग अंदर की ओर बह गए होंगे।

दो लोगों को किया गया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम ने संजय साह के अलावा 45 वर्षीय कबीर महर्जन को भी सुरक्षित बाहर निकाला। संजय को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जबकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण कबीर महर्जन को एयरलिफ्ट कर काठमांडू स्थित नेपाल सेना अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को बचाने के बाद भी सुरंग में संभावित रूप से फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए नेपाल सेना के नेतृत्व में बचाव अभियान जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान को जिस यूट्यूबर से दिक्कत, अब Bigg Boss 20 में एंट्री की चर्चा

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

जन्माष्टमी पर मथुरा यात्रा टली, स्वास्थ्य कारणों से नहीं जाएंगे महंत नृत्य गोपाल दास

पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, 40,000 फीट तक एयरस्पेस रिजर्व

इंसानियत करुणा और पड़ोसी धर्म निभाकर सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने जीता करोड़ों का दिल

 

2 thoughts on “‘हरे कृष्ण’ का जाप करता रहा शख्स, नौ दिन बाद मिली नई जिंदगी

Comments are closed.

Health Religion

‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

डॉ बी के सिंह The Power of Yajna: भूमंडल की जानकारी तथा नक्षत्रों के ज्ञान के लिए जिस प्रकार एक मानचित्र की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार ब्रह्माण्ड की रचना आदि का ज्ञान कराने के लिए यज्ञ का विस्तार किया गया। जो पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है। सृस्टि विज्ञान को समझने और ग्रहण करने की […]

Read More
The Significance of Janmashtami
Religion

श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता

The Significance of Janmashtami: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और मध्यरात्रि में उनके जन्म का उत्सव मनाते हैं। लेकिन क्या […]

Read More
Krishna Janmashtami
homeslider Religion

जन्माष्टमी चार सितंबर को: गृहस्थ-वैष्णव दोनों रखेंगे एक ही दिन व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी इस बार चार सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष गृहस्थ और वैष्णव दोनों के लिए जन्माष्टमी व्रत की तारीख एक ही बताई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई […]

Read More