पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, 40,000 फीट तक एयरस्पेस रिजर्व

New Delhi

New Delhi: भारतीय वायु सेना (IAF) सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रही है। इस अभ्यास के मद्देनजर वायु क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से सैन्य गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके लिए NOTAM यानी ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ जारी किया गया है। अभ्यास का निर्धारित क्षेत्र पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने के कारण इस घटनाक्रम पर खास नजर रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना का यह अभ्यास 21 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलने वाला है। इस दौरान राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर के आसपास के हवाई क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां होने की संभावना है। इसके अलावा बीकानेर के NAL क्षेत्र के आसपास भी हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से आरक्षित किया गया है।

NOTAM विमानन क्षेत्र में जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सुरक्षा नोटिफिकेशन होता है। इसके जरिए पायलटों, एयरलाइंस और अन्य संबंधित एजेंसियों को किसी हवाई क्षेत्र में होने वाली अस्थायी गतिविधियों, प्रतिबंधों या बदलावों की जानकारी दी जाती है। सैन्य अभ्यास या हथियारों के परीक्षण के दौरान ऐसे नोटिफिकेशन जारी करना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

ये भी पढें

एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

बताया जा रहा है कि आरक्षित हवाई क्षेत्र लगभग 40,000 फीट की ऊंचाई तक फैला हुआ है। निर्धारित क्षेत्रों में से एक हिस्सा पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी तक बताया जा रहा है। सीमा के नजदीक होने के कारण इस सैन्य गतिविधि को रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने भी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और सीमा के आसपास निगरानी बढ़ाई है। हालांकि, सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को परखना और युद्ध जैसी परिस्थितियों में विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास करना बताया जा रहा है।

तरंग शक्ति 2026 से भी जुड़ सकता है अभ्यास

इस अवधि का एक हिस्सा भारतीय वायु सेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति 2026 से भी जुड़ सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच जोधपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें मित्र देशों की वायु सेनाओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढें

त्रिशूली-3A सुरंग में 10 दिन से फंसे दो कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

ऐसे बहुराष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान अलग-अलग देशों की वायु सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन, हवाई युद्ध की रणनीति, संचार व्यवस्था और आपसी तालमेल का अभ्यास करती हैं। इससे भाग लेने वाले देशों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी यानी संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ सकती है हवाई गतिविधि

लगातार होने वाले इन सैन्य अभ्यासों के चलते राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों तक लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। भारतीय वायु सेना के लिए यह अभ्यास अपनी ऑपरेशनल तैयारियों, तैनाती क्षमता और आधुनिक लड़ाकू प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की समीक्षा करने का अवसर होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इंसानियत करुणा और पड़ोसी धर्म निभाकर सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने जीता करोड़ों का दिल

H1N1 से ठीक होने के बाद भी रहें सावधान, दोबारा हो सकता है संक्रमण

त्रिशूली-3A सुरंग में 10 दिन से फंसे दो कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, 40,000 फीट तक एयरस्पेस रिजर्व”

Comments are closed.

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More