
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: बारावफात, रक्षा-बंधन एवं आगामी पर्वों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परतावल बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों को कानून-व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी सतर्क और सक्रिय रहकर पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं।
ये भी पढें
जिलाधिकारी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा नमाज स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता
‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?


2 thoughts on “बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च”
Comments are closed.