बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में

शंखनी किनारे पड़े धारालिंग में बने हैं 16 कोण
डेढ़ हजार साल पुराना है बस्तर का एकमात्र धारालिंग

हेमंत कश्यप/जगदलपुर

Hemant Kashyap/Jagdalpur : बस्तर संभाग का एकमात्र धारालिंग दंतेवाड़ा में शंखनी नदी के किनारे डेढ़ हजार साल से मौजूद है। इस विलक्षण धारालिंग में 16 कोण बने हुए हैं, इसलिए इस तरह के शिवलिंग को धारालिंग कहा जाता है।
शंखनी नदी किनारे कोसम वृक्ष के नीचे स्थित यह धारालिंग लगभग डेढ़ हजार साल से अपेक्षित पड़ा है।

संभागीय मुख्यालय से 84 किमी दूर मां दंतेश्वरी का दरबार है। यह शक्तिपीठ डाकिनी और शाकिनी नामक दो यक्षणियों के नाम से चर्चित डंकनी तथा शंखनी नदी के संगम पर मौजूद है।
दुर्लभ होते हैं धारालिंग

शिवलिंगों की कई आकृतियां होती हैं, इसलिए हमारे देश के द्वादश ज्योर्तिलिंगों को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर के ठीक पीछे शंकनी नदी के किनारे कोसम वृक्ष के नीचे एक दुर्लभ शिवलिंग है। इसे पुरातत्ववेत्ता धारालिंग कहते हैं, चूंकि इसके चारों तरफ 16 कोण बने हुए हैं। यह धारालिंग बस्तर संभाग का एक मात्र धारालिंग है। यह विलक्षण शिवलिंग खुदाई के दौरान जियापारा के ग्रामीणों को मिला था। ग्रामीणों ने बताया कि इस शिवलिंग को निकाल कर दूसरी जगह स्थापित करने के उद्देश्य से 20 फीट गहरा गड्डा खोदा गया किंतु शिवलिंग का दूसरा सिरा नहीं मिला, इसलिए खुदाई बंद कर दी गई।
नहीं हो रहा संरक्षण का प्रयास

इस दुर्लभ धारालिंग को संरक्षित करने का प्रयास पुरातत्व विभाग ने अब तक नहीं किया है। दंतेवाडा के धारालिंग स्थल पर पुरातन कालीन ईटे भी प्राप्त हुई हैं। जियापारा के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र की खुदाई की गई तो कई दुर्लभ मूर्तियां और मिल सकती हैं। पुरातत्व विभाग के प्रमुख जेआर भगत बताते हैं कि यह धारालिंग करीब डेढ़ हजार साल पुराना है। इस तरह के कुछ धारालिंग महानदी के किनारे सिरपुर में भी मौजूद हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को बना दिया भ्रष्ट: अखिलेश यादव

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

गूगल गुरु हो गए, घर-मोहल्ले के बुजुर्गों के अनुभव से परहेज

गुडंबा: ई-रिक्शा में सवारी बनकर चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा की सौगात

 

Spread the love

One thought on “बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More