UGC के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया

गिरफ्तारी देने वालों में संदीप सिंह, दुर्गेश पांडेय, अभिनव त्रिपाठी शामिल

Lucknow : UGC समानता संबंधी विनियम के विरोध में रविवार को सवर्ण मोर्चा संगठन से जुड़े सामान्य वर्ग के लोगों ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया । सवर्ण मोर्चा संगठन के बैनर तले इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने से वीमेन पावर लाइन चौराहे पर यूजीसी रोलबैक के नारे लगाये । उनके हाथों में संवैधानिक अछूत लिखी तख्तियां थी । इस दौरान वीमेन पावर लाइन चौराहे से बैकुंठ धाम, हजरतगंज और VIP गेस्ट हाउस की तरफ जाने वाली सड़कों पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से सवर्ण सांसद-विधायकों की अर्थी ले रखी थी । प्रदर्शनकारियों नारे लगा रहे थे कि ‘मुर्दा है भई, मुर्दा है। नेता हमारा मुर्दा है।

इस मौके पर सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए सवर्ण समाज के नेताओं से हम लगातार सवाल कर रहे हैं। यूजीसी का विरोध कर रहे हैं और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। यह काला कानून स्वीकार नहीं किया जाएगा। सवर्ण मोर्चा संगठन के प्रदर्शन में सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गेश पांडेय, सुरेश बाजपेई, अभिनव त्रिपाठी समेत सैकड़ों का संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए काफ़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन भेजा गया जहां से उन्हें शाम को रिहा कर दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

स्कूल में संकट, डिग्री में दम नहीं, रोजगार में रास्ता नहीं

गूगल गुरु हो गए, घर-मोहल्ले के बुजुर्गों के अनुभव से परहेज

Mayawati भी चुनावी मूड में, भतीजे को कमान, सतीश मिश्रा को नई जिम्मेदारी

रविवार को बनेंगे तरक्की के योग, इन राशियों को होगा लाभ

संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More