जेल अफसरों की वसूली से आत्महत्या कर रहे कैदी!

Jail

Jail: गोरखपुर जेल के निलंबित जेलर ने किया उत्पीड़न का खुलासा

डिप्टी जेलर की अभद्रता से अवसाद में आए बंदी ने की थी खुदकुशी

प्रदेश की जेलों में बंदी जेल प्रशासन के अधिकारियों के उत्पीड़न और वसूली से अजिज आकर आत्महत्या करने को विवश हो रहे है। इस सच का खुलासा गोरखपुर जेल के निलंबित जेलर ने किया है। इस खुलासे से कारागार विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

गोरखपुर जेल में फरारी की घटना के बाद निलंबित हुए जेलर ने शिकायत में कहा है कि जेल में बंद शौकत अफरोज उर्फ राजू ने बीती 17 जुलाई को जेल के अंदर ही फांसी लाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और बंदी की मौत से पहले की गतिविधियों को लेकर तमाम सवाल उठे थे। निलंबित जेलर ने शिकायत में दावा किया है कि खुदकुशी से कुछ समय पहले बंदी शौकत अफरोज को डिप्टी जेलर ने सर्किल दफ्तर में बुलाकर टार्चर किया था। उसके साथ गाली गलौज के साथ ही अपशब्दों का भी खूब इस्तेमाल किया था। निलंबित जेलर ने जांच में इन तथ्यों को छिपाए जाने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढें

झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

निलंबित जेलर ने मांग की है कि बंदी की खुदकुशी से पहले डिप्टी जेलर के साथ हुई उसकी मुलाकात और वहां हुए व्यवहार की भी जांच की जाए। इसके लिए जेल में तैनात अधिकारियों के साथ ही साथ उन बंदियों से भी पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जांच के बाद या उससे पहले की गतिविधियों की जानकारी हो सकती है। जेलर ने यह भी सवाल उठाया है कि जांच के दौरान कौन कौन अधिकारी मौकेबोर मौजूद थे इसकी भी पड़ताल होनी चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि निलंबित जेलर के इस खुलासे ने जेल अधिकारियों के जेल के अंदर बंदियों का उत्पीड़न और अवैध वसूली के साथ अभद्रता, अपशब्दों का इस्तेमाल करने की वजह से बंदी अवसाद में आकर आत्महत्या करने को विवश हो रहे है।

ये भी पढें

पति की गोली ने लील ली तीन जिन्‍दगी, लेकिन वजह अब भी धुंधली

जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों सीतापुर जेल में एक विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी प्रकार सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, प्रतापगढ़, बस्ती, बरेली, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ जेल समेत कई अन्य जेलों में दर्जनों की संख्या में फांसी लगाकर जान दे चुके हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पति की गोली ने लील ली तीन जिन्‍दगी, लेकिन वजह अब भी धुंधली

हिमाचल में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज, 1.04 लाख EV के लिए 221 चार्जिंग स्टेशन

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

 

 

Spread the love

2 thoughts on “जेल अफसरों की वसूली से आत्महत्या कर रहे कैदी!”

Comments are closed.

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More