लाइबेरिया की विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से की वार्ता, नए दूतावास का किया उद्घाटन

New Delhi : भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच गहराते रणनीतिक और ऐतिहासिक संबंधों में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पश्चिम अफ्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, कृषि, खनन और स्वास्थ्य के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा दोनों मंत्रियों ने शांति, विकास और ‘ग्लोबल साउथ’ की मज़बूत आवाज़ को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में, उन्होंने यूएनएससी में सुधार सहित ‘सुधारवादी बहुपक्षवाद’ के महत्व पर भी बात की।

ये भी पढें 

अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्टर समेत सभी लोग सुरक्षित

इस दौरे का सबसे ऐतिहासिक और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षण तब रहा, जब विदेश मंत्री न्यंती ने विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला की मौजूदगी में नई दिल्ली में ‘रिपब्लिक ऑफ लाइबेरिया’ के दूतावास का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। यह कदम इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि लाइबेरिया ने 35 वर्षों के बाद भारत में अपना निवासी राजनयिक मिशन दोबारा शुरू किया है। कूटनीतिक चुनौतियों के चलते इसे तीन दशक पहले बंद करना पड़ा था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने  ‘एक्स’ पर लिखा रेजिडेंट मिशन की स्थापना एक अहम उपलब्धि है और इससे भारत और लाइबेरिया के बीच दोस्ती और सहयोग के करीबी रिश्ते और मज़बूत होंगे। दोनों देशों के लिए फ़ायदेमंद साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत-लाइबेरिया मिलकर काम करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

दूतावास परिसर के खुलने से दोनों देशों के बीच व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान, वाणिज्यिक निवेश और वीज़ा प्रक्रियाओं को बढ़ावा मिलेगा। लाइबेरिया में कई भारतीय कंपनियां फार्मा, माइनिंग और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और अब दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।

लाइबेरिया सरकार के आधिकारिक बयान में इस कदम को एक नए कूटनीतिक युग की शुरुआत बताते हुए कहा गया है कि नई दिल्ली में स्थायी मिशन की बहाली से आम लाइबेरियाई नागरिकों को सीधे भारत के लिए मेडिकल वीज़ा, व्यावसायिक वीज़ा, छात्रवृत्ति और दूतावास सहायता की सीधी व तेज़ सुविधा मिल सकेगी।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

15 साल का इंतजार खत्म! त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

 

Spread the love

Uttar Pradesh

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

तैयारी: अफसर ले रहे पल-पल की खबर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स कर रहे फ्लैग मार्च ए अहमद सौदागर Lucknow : बारावफात के मौके पर आगामी 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए- मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों को अर्धसैनिक बलों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

रठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर जमकर बरसाई लाठियां अधीनस्थों ने भी दिया थर्ड डिग्री, आंख से लेकर पूरी शरीर पर दिया जख्म भनक लगते ही शासन ने SSP को हटाया ए अहमद सौदागर Lucknow : CM से लेकर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की दी थी धमकी ए अहमद सौदागर Minor raped in Gudamba:  गुडंबा थाना क्षेत्र में अपने झांसे में फंसाकर नाबालिग लड़की की आबरू लूटने वाले दो नामजद आरोपितों को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। […]

Spread the love
Read More