मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर जमकर बरसाई लाठियां

अधीनस्थों ने भी दिया थर्ड डिग्री, आंख से लेकर पूरी शरीर पर दिया जख्म

भनक लगते ही शासन ने SSP को हटाया

ए अहमद सौदागर

Lucknow : CM से लेकर UP के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण आए दिन अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें तरह-तरह की नसीहत देते हुए कहा जाता है कि किसी भी फरियादियों से मानवता के साथ पेश आएं।
लेकिन मेरठ जिले का एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर और देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जिलों में तैनात कोई छोटा कर्मचारी के करतूत तो आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन यहां तो एक जिम्मेदार अफसर यान SSP मेरठ अविनाश पांडेय ने अमरोहा जिले के हसनपुर विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले किसान नेता DR दिग्विजय भाटी के ऊपर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहर बनकर बरस पड़े।

वह अपनी सफाई पेश करते रहे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की लाठियां तथा लात-घूंसे डॉ के ऊपर बरसते रहे।

डॉक्टर दिग्विजय भाटी का आरोप है कि उन्हें सब्र नहीं हुआ तो SOG टीम के हवाले कर दिया। अफसर का इशारा मिलते ही पुलिसकर्मी तरह-तरह की यातनाएं देते हुए पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। इस पूरे मामले की खबर जैसे ही पुलिस महकमे में लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शासन ने मर्यादा पार करने वाले SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो टूक शब्दों में फरमान है कि ऐसे अफसरों की यहां जरूरत नहीं है, लिहाजा मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही शासन ने उन्हें हटा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में पीड़ित डॉ दिग्विजय भाटी का आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने खुद पीटा और सिविल लाइंस थानेदार अखिलेश गौड़ के हवाले कर दिया तो वह भी पीट-पीटकर डॉ को थर्ड डिग्री तक दे डाला।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में डॉ दिग्विजय भाटी का कहना है कि गुरुवार देर रात सपा विधायक अतुल प्रधान को लेने पहुंचे तो देखा कि भाटी की आंख पर पट्टी बांधी गई थी और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे।

इस घटना को लेकर पुलिस के आलाधिकारी भले ही तरह-तरह के बयान दे रहे हों लेकिन कड़वा सच यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मानो पूरे सिस्टम का पोस्टमार्टम कर पुलिस महकमे की किरकिरी कर डाला।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लाइबेरिया की विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से की वार्ता, नए दूतावास का किया उद्घाटन

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

2027 चुनाव से पहले यूपी में VIP सुरक्षा मजबूत, 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

15 साल का इंतजार खत्म! त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

अमृतसर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

Spread the love

One thought on “मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम”

Comments are closed.

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More