
अटेसुआ कनौरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राजधानी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिंगवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि युवक को बुलाकर स्कार्पियो से कुचल कर हत्या कर हत्यारों ने शव को शराब ठेके के पास फेंककर भाग निकले।
इस मामले में पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हत्यारों को चिन्हित कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
ये भी पढें
UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना
मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के भीटी चौराहा निवासी हर्षित सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि बुधवार रात प्रशांत, प्रज्जिल व पीयूष के अलावा दो अन्य लोगों ने मोनू सिंह उर्फ दिलीप सिंह को बुधवार रात महिंगवा इलाके के शाकूर कनौरा क्षेत्र में बुलाया और स्कार्पियो चढ़ाकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना
यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन
टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना
चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका


One thought on “महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद”
Comments are closed.