लखनऊ में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या

Lucknow

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित विवेकखंड में गुरुवार दोपहर एक महिला बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात ICICI बैंक के बाहर हुई, जो गोमतीनगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग में रहती थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे बैंक के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।

ये भी पढें

वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद लोगों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दिव्या मिश्रा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या किसने और किस वजह से की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारी घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढें

जंगल में गया था सात साल का मासूम, गुलदार के हमले में हुई दर्दनाक मौत

बताया गया है कि दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले अपने पति मानस से तलाक के लिए अदालत में याचिका दाखिल की थी। हालांकि, हत्या की घटना का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पॉश इलाके में वारदात से सनसनी

गोमतीनगर के विवेकखंड जैसे पॉश इलाके में बैंक के बाहर दिनदहाड़े महिला अधिकारी की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जंगल में गया था सात साल का मासूम, गुलदार के हमले में हुई दर्दनाक मौत

आदित्य बिड़ला कैपिटल अब गोल्ड लोन मार्केट में, 1000 ब्रांच खोलेगी

गोविंदा-सुनीता के तलाक मामले में नया मोड़, मैनेजर शशि सिन्हा ने उठाए सवाल

Spread the love

2 thoughts on “लखनऊ में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने […]

Spread the love
Read More
Crime News

गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर GhazipurNews :  गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में धावा बोलकर मालिक और उनके चालक को पीट-पीटकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम ने रविवार को दो लुटेरों […]

Spread the love
Read More