
अवैध डेयरियों पर महापौर ने दिखाई सख्ती, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने भी संभाला मोर्चा
दो महिलाओं के बाद चार और हमलावर गिरफ्तार
दौ सौ भैंसों को किया गया जब्त, अन्य हमलावरों की तलाश
ए अहमद सौदागर
Lucknow : पारा क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से चल रही डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मंगलवार को फिर अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दौ सौ भैंसों को जब्त किया है।
कुछ दिनों पहले कार्रवाई के दौरान नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला हुआ था, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी घायल हुए थे। इसके बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कराई।
पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। कुछ दिन पहले अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। घटना में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी घायल हुए थे। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा अभियान चलाकर अवैध डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के मुताबिक पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने पथराव करने वाली खुशबू व आफरीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। दोनों आरोपित महिला गदियाना आदर्श विहार निवासी अब्बास की बेटियां हैं। हमलावरों के आतंक पर गौर करें तो बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के ऊपर कहर बनकर बरस पड़े थे।
ये भी पढें
कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- ‘तो उनके गुनाह क्या माफ कर दूं?’
महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल मंगलवार को पारा पहुंचीं। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों को अवैध डेयरियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भारी पुलिस बल के बीच चला अभियान
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, जोन-6 के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, प्रवर्तन टास्क फोर्स (ETF) के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच टीम ने क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही डेयरियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
टीम पर हमला करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध डेयरियों के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- ‘तो उनके गुनाह क्या माफ कर दूं?’
स्वाति नक्षत्र का पानी क्यों माना जाता है खास? जानें मोती, चातक और धार्मिक मान्यताओं का रहस्य
18 अगस्त को चांदी के भाव में गिरावट, यूपी-बिहार समेत इन शहरों में जानें आज का रेट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, ‘एंडगेम’ और ‘अवतार’ को छोड़ा पीछे


2 thoughts on “पारा: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पर धावा बोलना हमला पड़ा भारी”
Comments are closed.