
Mahaprabhu Jagannath Movie : भगवान जगन्नाथ की भक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसके बाद फिल्म के देशभर में प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया। अब फिल्म को 28 अगस्त 2026 को पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की रिलीज सिनेपोलिस के माध्यम से किए जाने की जानकारी निर्माताओं की ओर से दी गई है।
ओडिशा हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहुंचा था मामला सुप्रीम कोर्ट
फिल्म की प्रस्तावित रिलीज से पहले ओडिशा हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। फिल्म में भगवान जगन्नाथ के चित्रण को लेकर कुछ आपत्तियां जताई गई थीं। इसके बाद निर्माताओं ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को लेकर राहत देते हुए इसे पुरी की रथयात्रा समाप्त होने के बाद रिलीज करने की अनुमति दी थी। इसके बाद 29 जुलाई को शीर्ष अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग वाली अर्जियों को खारिज कर अपने पहले के आदेश में बदलाव करने से इनकार कर दिया।
बच्चों और परिवारों के लिए बनाई गई है फिल्म
निर्माताओं के अनुसार, ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ बच्चों और परिवारों तक भक्ति, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को मनोरंजक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह फिल्म लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान एनिमेशन को बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाला रचनात्मक माध्यम बताते हुए फिल्म पर रोक लगाने की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि कुछ लोगों की संवेदनशीलता के आधार पर कला और रचनात्मकता पर व्यापक रोक नहीं लगाई जा सकती।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी
राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई
काबुल के हजारा इलाके में स्कूल के पास ग्रेनेड हमला, करीब 50 बच्चे घायल
राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

