महराजगंज पुलिस ने लौटाए 101 लोगों के खोए मोबाइल, गहरी मुस्कान के साथ खिल उठे चेहरे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण पेश करते हुए CEIR पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पिछले पांच महीनों में जनपद पुलिस अब तक कुल 518 खोए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

ये भी पढें 

बीएल संतोष के चाबुक पर चलेगी नितिन नबीन की गाड़ी!

सर्विलांस सेल ने मोबाइल फोन की IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की सहायता से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन को ट्रेस किया। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए ₹25 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और CEIR जैसे प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाने अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

इस बरामदगी में का0ऑ0 ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड तथा जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

मोदी के गले मिलने पर तंज, राहुल बताएं कांग्रेस की विदेश नीति

*तारापीठ में बिदेशिनी होटल में आग, 2 बच्चों समेत 8 मरे*

नागपंचमी विशेष : शिव, शेष, वासुकी और तक्षक की ही है सृष्टि

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए

Spread the love

Ayodhya
Uttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में नहीं

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा को आरोपियों की सूची में शामिल नहीं किया […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवाओं की दर्दनाक मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

तहसील समाधान दिवस पर CID की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, पांच मामलों का त्वरित निस्तारण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : जनपद के नौतनवां स्थित तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (CID) महराजगंज एवं उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं […]

Spread the love
Read More